लाइव न्यूज़ :

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहते हैं तो जान लीजिए कोर्सेज और पात्रता मानदंड

By वैशाली कुमारी | Updated: June 15, 2021 16:24 IST

हम यहां दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए डीयू पात्रता मानदंड 2021 के बारे में बताने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होने जा रहा है। कई बार एक-दो नंबर के कारण छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने से वंचित रह जाते हैं।

DU Admission 2021: देशभर में कई सारे छात्र 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद कॉलेज में जाने के लिए विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी कट्ठा करना शुरू कर देते हैं। विश्वविद्यालय के मामले में छात्रों की पहली पसंद अक्सर दिल्ली विश्वविद्यालय होती है। दिल्ली विश्वविद्यालय में हजारों की संख्या में बच्चे आवेदन करते हैं और उनमें से कुछ ही चुनिंदा छात्रों को यहां पढ़ने का मौका मिलता है। छोटी गलतियों की वजह से भी कभी-कभी छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने से वंचित हो जाते हैं। 

ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय में किसी भी पाठ्यक्रम में आवेदन करने से पहले, छात्रों को पात्रता मानदंड ( Eligibility Criteria) के बारे में पता होना चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय 2021 बैच में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड जानने के अलावा, उम्मीदवारों को डीयू आवेदन 2021 की प्रक्रिया के बारे में भी अच्छी तरह से पता कर लेना चाहिए।  

दिल्ली विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2021

दिल्ली विश्वविद्यालय की पात्रता मानदंड (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया) के अपने एक नियम होते हैं इन नियमों को इच्छुक छात्रों का पालन करना चाहिए सामान्यता किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिला कराने के लिए टेन प्लस टू होना जरूरी है यूजी पाठ्यक्रमों में आयु की कोई सीमा नहीं है इंजीनियरिंग में बीटेक जैसे कोर्स इसके लिए जेईईमेन के अंकों का ध्यान में रखकर एडमिशन दिया जाता है।

आइए जानते हैं अलग-अलग कोर्सों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में-

BA / B Com. , B Voc. (वोकेशलन)    - 12वीं कक्षा में कुल   मिलाकर न्यूनतम 40% अंक होना जरूरी है। 

BA (ऑनर्स) / B Com. (ऑनर्स)    -12वीं कक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 45% अंक होना जरूरी है। 

BSC(ऑनर्स) गणित-    12वीं कक्षा के गणित विषय में 50% अंक होना जरूरी है। 

BSC (ऑनर्स) बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी    - कुल तीन विषयों में न्यूनतम 55% या अधिक अंक और एक अनिवार्य भाषा यानी अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। 

B. Tech. (इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और मैथेमेटिकल इनोवेशन) / बीए (ऑनर्स) मानविकी और सामाजिक विज्ञान    - सामान्य श्रेणी - 60% अंक।ओबीसी श्रेणी - 54% अंक।पीडब्ल्यूडी / सीडब्ल्यू श्रेणी - 57% अंक होना जरूरी है। 

BA (ऑनर्स) मल्टीमीडिया / मास कम्युनिकेशन -     सामान्य वर्ग के लिए 75% अंक अंग्रेजी में 85% अंक होना जरूरी है। 

BAMS/ BA(ऑनर्स) बिजनेस इकोनॉमिक्स / बीबीए (एफआईए) -     सामान्य वर्ग के लिए 60% अंक, एससी / एसटी / ओबीसी के लिए 55% अंक होना जरूरी है। 

 B. ED. - विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / मानविकी / वाणिज्य या किसी समकक्ष संकाय में स्नातक या परास्नातक डिग्री होना चाहिए। 

M. ED.     - कम से कम 50% अंकों से स्नातक डिग्री के साथ बी एड, बीए बी एड, बीएससी बी एड, बी ईएल एड और डीईएल एड पास होना चाहिए। MA    - स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

MCA-     स्नातक डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। MSC -     स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए। 

M Com. - बी कॉम/ बी कॉम (ऑनर्स) / बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स / बीबीएस / बीबीए / बीबीए / बीआईएफए / बीबीई पास होना जरूरी है। 

LLB- स्नातक / स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण होना जरूरी है। 

LLM - तीन या पांच वर्षीय एलएलबी डिग्री पास होना जरूरी है। 

मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन-     बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन या बीएससी इन हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन कम से कम 50% के साथ पास होना चाहिए।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतDU Admission Rules Change: डीयू ने एडमिशन रूल को किया चेंज, इस साल प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए ये जानना जरूरी

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर