लाइव न्यूज़ :

दवा जमाखोरी मामला: अदालत ने गंभीर फाउंडेशन, आप विधायकों के खिलाफ पांच महीने तक सुनवाई स्थगित की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 17:01 IST

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने गौतम गंभीर फाउंडेशन और आप के दो नेताओं द्वारा कोविड-19 दवाओं के कथित अवैध भंडारण और वितरण से संबंधित एक मामले में सुनवाई बृहस्पतिवार को पांच महीने के लिए स्थगित कर दी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रीतु राज मामले की सुनवाई 7 फरवरी, 2022 को करेंगे। औषधि नियंत्रण विभाग ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धाराओं के तहत गौतम गंभीर फाउंडेशन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रवीण कुमार और इमरान हुसैन के खिलाफ भी दो अलग-अलग शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। जुलाई में न्यायाधीश ने इन सभी को समन जारी कर 26 अगस्त को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। न्यायाधीश ने कहा कि शिकायतकर्ता प्रथम दृष्टया अपराध को साबित करने में सक्षम है। अदालत ने 26 जुलाई के अपने आदेश में कहा था कि अभियोजन पक्ष का मामला यह है कि गौतम गंभीर और फाउंडेशन के अन्य लोगों ने 22 अप्रैल, 2021 से 18 मई, 2021 तक आयोजित एक चिकित्सा शिविर के दौरान कथित तौर पर फेविपिरावीर टैबलेट और मेडिकल ऑक्सीजन का भंडार और वितरण किया। आदेश में कहा गया था कि दोनों आप नेता हुसैन और कुमार क्रमश: 25 अप्रैल से 5 मई और 4 मई से 19 मई तक मेडिकल ऑक्सीजन के भंडारण और वितरण में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

क्रिकेटIndia Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8: दक्षिण अफ्रीका से  76 रन से पराजय?, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से टक्कर, क्या टीम में बदलाव करेंगे कोच गंभीर और कप्तान यादव?

क्रिकेट2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात के बाद 18 मैचों में भारत की पहली हार, डगआउट में परेशान कप्तान सूर्या, सपोर्ट स्टाफ से बहस , वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?