लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में शहर को विषाणु मुक्त करने, दवाओं एवं जरूरी सामान को पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होगा ड्रोन

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:31 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 अप्रैल कर्नाटक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से निषिद्ध क्षेत्रों को विषाणु मुक्त करने के साथ-साथ प्रभावित लोगों को दवा एवं जरूरी सामान पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

बेंगलुरु मध्य के सांसद पीसी मोहन और गरुड एयरोस्पेस ने मिलकर यह पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने स्वयं शुक्रवार को निषिद्ध क्षेत्र को ड्रोन से विषाणु मुक्त करने की शुरुआत की।

इस मौके पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘इस मुश्किल समय में आपात दवाओं और टीके की समय से आपूर्ति अहम है। मैं प्रसन्न हूं कि देश में पहली बार दवाओं की आपूर्ति करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके जरिये सार्वजनिक स्थलों को विषाणु मुक्त किया जा रहा है।’’

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मैं गरुड एयरोस्पेस और मोहन के प्रयास की प्रशंसा करता हूं।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि 35 से 40 किलोग्राम सामान ढोने में सक्षम ड्रोन का इस्तेमाल सेनिटाइजेशन के अलावा दवाओं एवं जरूरी सामान की आपूर्ति में किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?