लाइव न्यूज़ :

डिजी-लॉकर में रखे ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र वैध दस्तावेज: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:23 IST

Open in App

दिल्ली में वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है और वे यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा पूछे जाने पर डिजी-लॉकर प्लेटफॉर्म या एम-परिवहन मोबाइल ऐप में डिजिटल रूप में रखे इन दस्तावेजों को दिखा सकते हैं। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार डिजी-लॉकर प्लेटफॉर्म या एम-परिवहन मोबाइल ऐप पर डिजिटल स्वरूप में रखे ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का पंजीकरण प्रमाणपत्र मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत वैध दस्तावेज हैं। विभाग ने कहा कि ये परिवहन विभाग द्वारा जारी प्रमाणपत्रों के अनुरूप वैध रूप से मान्य हैं। उसने स्पष्ट किया कि अन्य किसी रूप में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की सॉफ्ट कॉपी मूल रिकॉर्ड के रूप में स्वीकार्य नहीं होगी। डिजी-लॉकर दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों को सुरक्षित रखने, साझा करने और उनके सत्यापन का क्लाउड आधारित प्लेटफॉर्म है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFASTags के लिए नए नियम 1 अगस्त, 2024 से प्रभावी होंगे, वाहन रखते हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

भारतअब सफर के दौरान टोल नहीं बनेगा बाधा! ऑटोमेटिक कटेगा टैक्स, नितिन गडकरी ने दिया बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेViral Video: अटल सेतु पर हुआ पहला हादसा, कार पलटती हुई काफी दूर जाकर रुकी

ज़रा हटकेकर्नाटक में पहली ट्रांसवुमन ऑटो ड्राइवर कावेरी मैरी डिसूजा, जानें उनकी संघर्ष की कहानी

भारतराहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवरों के विरोध का समर्थन किया, कहा 'हिट-एंड-रन' कानून बिना चर्चा के पारित हुआ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर