लाइव न्यूज़ :

नोबेल पुरस्कार 2019: भारतीय ड्रेस बंदगला जैकेट और धोती पहने अभिजीत बनर्जी ने प्राप्त किया यह पुरस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 09:20 IST

बनर्जी के साथ इस काम में उनका साथ एस्टर डफ्लो दे रही थी। डफ्लो ने नीले रंग की साड़ी पहनी थी। उन्हें भी नोबेल सम्मान दिया गया। इन दोनों के अलावा, उनके सहयोगी माइकल क्रेमर को भी नोबेल प्राइज मिला, इस कार्यक्रम में क्रेमर ने एक सूट पहन रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देइस पुरस्कार के लिए तीन विजेताओं के बीच 9 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 6.5 करोड़ रुपये) का पर्स दिया गया है। अर्थशास्त्री बनर्जी के साथ जिस महिला को अर्थशास्त्र का नोबेल दिया जा रहा है, वह बनर्जी की पत्नी हैं।

एक बंदगला जैकेट और धोती पहने, भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने स्वीडन में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया है। बनर्जी ने "वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए एक प्रायोगिक दृष्टिकोण" की खोज की थी। बनर्जी के साथ इस काम में उनका साथ एस्टर डफ्लो दे रही थी। डफ्लो ने नीले रंग की साड़ी पहनी थी। उन्हें भी नोबेल सम्मान दिया गया। इन दोनों के अलावा, उनके सहयोगी माइकल क्रेमर को भी नोबेल प्राइज मिला, इस कार्यक्रम में क्रेमर ने एक सूट पहन रखा था।

बता दें कि इस पुरस्कार के लिए तीन विजेताओं के बीच 9 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 6.5 करोड़ रुपये) का पर्स दिया गया है। दरअसल, मुंबई में जन्मे बनर्जी अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अमर्त्य सेन के बाद दूसरे भारतीय हैं। सेन की तरह, बनर्जी भी प्रेसीडेंसी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं, जो अब प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय है।

इसके अलावा, आपको बता दें कि अर्थशास्त्री बनर्जी के साथ जिस महिला को अर्थशास्त्र का नोबेल दिया जा रहा है वह बनर्जी की पत्नी हैं। वर्तमान में बनर्जी व उनकी पत्नी डुफ्लो मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में अर्थशास्त्र के विभाग में प्रोफेसर हैं। वहीं, अर्थशास्त्र में नोबेल जीतने वाले तीसरे अर्थशास्त्री क्रेमर हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं।

पिछले दो दशकों में, तीनों के प्रयासों व रिसर्च के माध्यम से वैश्विक गरीबी से लड़ने के सर्वोत्तम तरीकों के बारे पता चला है। उनका काम अक्सर गरीबों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने में सबसे प्रभावी प्रयास साबित हुआ है।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारअभिजीत बनर्जीइकॉनोमीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?

कारोबारभारत आर्थिक वृद्धि दरः 0.8 अंक घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया, मूडीज रेटिंग्स ने कहा-ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और ईंधन-उर्वरक की कमी से असर?

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना