लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की स्थिति पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग मनसुख मंडाविया ने की बैठक, दी ये सलाह

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 23, 2022 18:26 IST

राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देमंडाविया ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को सहयोगात्मक भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि हमने पिछले उछाल के दौरान किया है।इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की थी।

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। मंडाविया ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को सहयोगात्मक भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि हमने पिछले उछाल के दौरान किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा कि टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना कोविड प्रबंधन के लिए परीक्षित रणनीति बनी हुई है। राज्यों को निगरानी प्रणाली मजबूत करने की सलाह; टेस्टिंग बढ़ाएं और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करें। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की थी।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा था कि जीनोम अनुक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ मजबूत निगरानी की जरूरत है और जांच बढ़ाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने आत्मसंतोष को लेकर आगाह किया और कड़ी निगरानी की सलाह भी दी थी। कोविड-19 पर प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद पीएमओ ने बताया कि राज्यों को अस्पतालों के बुनियादी ढांचे की परिचालन तैयारियां सुनिश्चित करने की सलाह दी गई।

टॅग्स :मनसुख मंडावियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसनरेंद्र मोदीCorona
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए