लाइव न्यूज़ :

तिरुमाला मंदिर को 2000 किलोग्राम अचार दान दिया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:46 IST

Open in App

तिरुपति, पांच फरवरी आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में एक श्रद्धालु ने दो हजार किलोग्राम अचार दान दिया है।

मंदिर के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मंदिर में पूजा करने के बाद गुंटूर जिले के चिर्रावुरू गांव के श्रद्धालु कतूरी राम ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी को अचार दान दिया।

अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक के कनस्तर में आम, नीबू, टमाटर और गोंगुरा का अचार है।

रामू ने टीटीडी से आग्रह किया है कि इस अचार का इस्तेमाल मंदिर द्वारा संचालित निशुल्क कैंटीन में हो जहां रोजाना दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को खाना परोसा जाता है।

इस बीच टीटीडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चेन्नई में देवी पद्मावती के मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण के लिए आधारशिला 13 फरवरी को रखी जाएगी। इसका निर्माण टीटीडी करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा