लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा पीएम मोदी ने मेलानिया ट्रंप, इवांका और उनके पति को लेकर क्या कहा, यहां पढ़ें

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 24, 2020 15:10 IST

करीब सवा लाख लोगों से खचाखच भरे मोटेरा स्टेडियम में दोनों नेताओं ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उनकी बेटी इवांका और दामाद जारेद कुशनर को लेकर बात की। उन्होंने ट्रंप मेलानिया, इवांका और जारेदी की तारीफ की। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत आगमन पर जोरदार स्वागत हो रहा है। ट्रंप ने गुजरात के अहमदाबाद से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत आगमन पर जोरदार स्वागत हो रहा है। ट्रंप ने गुजरात के अहमदाबाद से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर हवाई अड्डे तक उनके अगवानी करने गए। इसके बाद वह साबरमती आश्रम और गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप के साथ रहे। 

करीब सवा लाख लोगों से खचाखच भरे मोटेरा स्टेडियम में दोनों नेताओं ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उनकी बेटी इवांका और दामाद जारेद कुशनर को लेकर बात की। उन्होंने ट्रंप मेलानिया, इवांका और जारेदी की तारीफ की। 

प्रधानमंत्री मोदी ने मोटेरा स्टेडियम में दिए अपने भाषण में मेलानिया, इवांका और ट्रंप परिवार के दामाद जारेद कुशनर की तारीफ की। 

मेलानिया ट्रंप को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ''स्वस्थ और संपन्न अमेरिका के लिए आपने जो किया है, उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। समाज में बच्चों के लिए आप जो कर रही हैं, वह बेहद प्रशंसनीय है।' 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, आपका यहां होना सम्मान की बात है। आप कहती हैं- बी बेस्ट, आपने अनुभव भी किया होगा कि आज के स्वागत समारोह में लोगों की यही भावना प्रकट हो रही है।''

इवांका ट्रंप को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ''इवांका, दो वर्ष पहले आप भारत आई थीं, तब आपने कहा था कि आप दोबारा भारत आना चाहेंगी। मुझे आपके भारत आगमन पर खुशी हो रही है।'

पीएम मोदी ने इवांका के पति जारेद कुशनर की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, ''जारेद, आपकी विशेषता है कि आप लाइमलाइट से दूर रहते हैं और जो काम आप करते हैं उसके बहुत दूरगामी परिणाम होते हैं। आप जब भी मिलते हैं अपने भारतीय साथियों की तारीफ करते हैं। आपसे मिलकर और आपको यहां देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।''

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप