लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ट्रम्प को बुखारा रेस्तरां में परोसी जा सकती है 'ट्रम्प थाली'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 23, 2020 05:27 IST

Donald Trump: ओबामा थाली में तंदूरी झींगा, मछली टिक्का, मुर्ग बोटी बुखारा और कबाब शामिल हैं. वहीं बिल क्िंलटन ने भी राष्ट्रपति के रूप में बुखारा के खानों का लुत्फ लिया था. उस समय भी 'क्िंलटन थाली' परोसी गई थी. बुखारा के व्यंजन में ज्यादातर खाने तंदूर में पकाए जाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प को उनकी भारत की पहली यात्रा के दौरान परोसा जा सकता है. बुखारा रेस्तरां में इससे पहले भी कई राष्ट्राध्यक्ष आ चुके हैं

आईटीसी मौर्य के रेस्तरां बुखारा का खाना ट्रम्प को उनकी भारत की पहली यात्रा के दौरान परोसा जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि बुखारा रेस्तरां में इससे पहले भी कई राष्ट्राध्यक्ष आ चुके हैं, जिनमें अमेरिका के कई पूर्व राष्ट्रपति भी शामिल हैं. पिछले 41 साल से इस रेस्तरां के पकवानों की सूची में बदलाव नहीं हुआ है.

अपने पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह ट्रंप इस रेस्तरां में आएंगे और उन्हें उनके जायके के अनुरूप 'ट्रम्प थाली' परोसी जाएगी. होटल ने यह नहीं बताया है कि उसने ट्रम्प के लिए किस तरह के इंतजाम किए हैं. बराक ओबामा ने 2010 और 2015 में राष्ट्रपति के रूप में दो बार भारत की यात्रा की और उन्हें 'ओबामा थाली' परोसी गई. इसके बाद यह व्यंजन का हिस्सा हो गया और अतिथियों के बीच लोकप्रिय है.

ओबामा थाली में तंदूरी झींगा, मछली टिक्का, मुर्ग बोटी बुखारा और कबाब शामिल हैं. वहीं बिल क्िंलटन ने भी राष्ट्रपति के रूप में बुखारा के खानों का लुत्फ लिया था. उस समय भी 'क्िंलटन थाली' परोसी गई थी. बुखारा के व्यंजन में ज्यादातर खाने तंदूर में पकाए जाते हैं.

इनमें कई तरह के कबाब, यहां की पहचान बनी दाल बुखारा और खस्ता रोटी एवं भरवां कुलचा शामिल हैं. ट्रम्प को यहां एप्रन के साथ एम. एफ. हुसैन की पेंटिंग उपहार में दी जाएगी.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप