लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत आईं उनकी बेटी इवांका ने रिपीट की अपनी ड्रेस, इस मौके पर पहन चुकी हैं पहले भी, जानें इसकी कीमत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 24, 2020 14:35 IST

इवांका ट्रंप ने भारत दौरे पर पहले दिन फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई। इसे रेड मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस कहा जा रहा है, जिसे प्रोएंजा शोलर ब्रैंड ने डिजाइन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका परिवार भी भारत की यात्रा पर आया है, जिसमें उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी शामिल हैं। भारत दौरे पर इवांका ट्रंप ने जो पोशाक पहनी है, उसे उन्होंने दोहराया है। यानी वो यह पोशाक पहले भी पहन चुकी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका परिवार भी भारत की यात्रा पर आया है, जिसमें उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी शामिल हैं। चूंकि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका परिवार बेहद खास मेहमान हैं, इसलिए उनकी हर गतिविधि पर लोगों और मीडिया का ध्यान है। 

मीडिया में आई खबर के मुताबिक, भारत दौरे पर इवांका ट्रंप ने जो पोशाक पहनी है, उसे उन्होंने दोहराया है। यानी वो यह पोशाक पहले भी पहन चुकी हैं। इसका मतलब साफ है कि जब कोई हस्ती ऐसा करती है तो इसका मतलब है कि वह अपनी चीज से बेहद लगाव रखते हैं और उसे किसी खास उत्सव पर इस्तेमाल करना चाहती है। इससे साबित होता है कि ट्रंप और उनके परिवार के लिए भारत यात्रा के क्या अहम मायने हैं। 

इवांका ट्रंप ने भारत दौरे पर पहले दिन फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई। इसे रेड मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस कहा जा रहा है, जिसे प्रोएंजा शोलर ब्रैंड ने डिजाइन किया है। इससे पहले इवांका ट्रंप ने यह ड्रेस पिछले साल सितंबर में अर्जेंटीना में पहनी थी। इस ड्रेस की कीमत भारतीय करेंसी अनुसार करीब एक लाख 71 हजार रुपये है।

बता दें कि इवांका ट्रंप के पति जारेद कुशनर भी भारत आए हैं। वह डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रियों और अधिकारियों वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं। इसी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी भारत आई हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका परिवार अहमदाबाद से आज ही आगरा के लिए रवाना होगा। ट्रंप आगरा में ताजमहल देखने जाएंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपइंडियाअमेरिकामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई