लाइव न्यूज़ :

"क्या अरुण गोयल की मंशा भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की है?", कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त के अचानक इस्तीफे पर दागे 3 सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2024 11:15 IST

देश की सबसे विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल को लेकर कई सवाल उठाते हुए उनकी मंशा को लेकर भारी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल को लेकर उठाया सवालजयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार हर दिन 'लोकतांत्रिक संस्थानों' पर लगातार प्रहार कर रही हैरमेश ने पूछा, क्या गोयल भी कलकत्ता हाईकोर्ट के जज की तरह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं

नई दिल्ली: देश की सबसे विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल को लेकर कई सवाल उठाते हुए उनकी मंशा को लेकर भारी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे को लेकर तीन गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र में सत्ताधारी नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार हर दिन 'लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थानों' पर लगातार प्रहार कर रही है।

कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी जयराम रमेश ने वीवीपीएटी मुद्दे पर पिछले आठ महीनों से इंडिया गठबंधन को समय न देने के लिए चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग हेरफेर (ईवीएम) को रोकने के लिए हमारा आयोग से मिलना बहुत जरूरी है लेकिन चुनाव आयोग हमें उसके लिए समय नहीं दे रहा है।

इसके साथ उन्होंने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल की मंशा पर सवाल उठाते हुए जयराम रमेश ने तीन सवाल खड़ा किया है।

कांग्रेस नेता ने पूछा, "क्या अरुण गोयल ने वास्तव में मुख्य चुनाव आयुक्त या मोदी सरकार के साथ मतभेदों के मुद्दों पर इस्तीफा दिया है?"

उन्होंने दूसरा सवाल किया, "या अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त के पद से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है?"

जयराम रमेश ने आखिरी और तीसरा सवाल करते हुए कहा, "या अरुण गोयल भी कुछ दिन पहले कलकत्ता हाईकोर्ट के जज की तरह भाजपा के टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया है?"

मालूम हो कि अरुण गोयल ने बीते शनिवार को चुनाव आयुक्त के पद से अचानक इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण कई तरह की अलटकलें लग रही हैं। अरुण गोयल का इस्तीफा 2024 के लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से कुछ दिन पहले आया है। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार अरुण गोयल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार से स्वीकार कर लिया है।

हालांकि गोयल के इस्तीफे के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उनके आयोग में विभिन्न मुद्दों पर मतभेद थे। इस बीच, कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।

टॅग्स :Jairam Rameshकांग्रेसCongressमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?