लाइव न्यूज़ :

नेशनल मेडिकल कमीशन बिल का भारी विरोध, आज देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2018 08:20 IST

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आज बंद का ऐलान किया है।

Open in App

सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन बिल-2017 के विरोध में आज देश भर के डॉक्टर को 12 घंटे हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आज होने वाले बंद का ऐलान किया था। इस फैसले के चलते सुबह से शाम तक अस्पतालों की सेवाएं भी ठप रहेंगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं पर हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा। 

आइएमए ने आज देशभर में काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। आईएमए ने आज देशभर में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे नियमित सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है। उसका कहना है कि संसद की मंजूरी के बाद विधेयक अगर कानून बन गया तो इससे देश में मेडिकल प्रोफेशन बर्बाद हो जाएगा। डॉक्टर पूरी तरह से नौकरशाही एवं गैर चिकित्सक प्रशासकों के प्रति जवाबदेह हो जाएंगे।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बयान जारी कर कहा है कि मौजूदा स्वरूप में एनएमसी बिल कत्तई स्वीकार्य नहीं है। यह गरीब विरोधी, जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी है। शुक्रवार को इस बिल को सरकार सदन में पेश करेगी, इससे पहले डॉक्टर सरकार के इस बिल से नाखुश होकर विरोध पर उतरे हैं।

बिल में क्या चाहते हैं बदलाव?

बिल में अल्टरनेटिव मेडिसिन की प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के लिए एक ब्रिज कोर्स का प्रपोजल रखा गया है, जबकि प्रैक्टिस के बाद आयुष डॉक्टर्स मॉडर्न मेडिसिन की प्रैक्टिस भी कर सकें।

टॅग्स :डॉक्टरभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना

स्वास्थ्यअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसः रोगियों में भरोसा और उम्मीद जगाती हैं नर्सें

भारतसरकारी जेके लोन अस्पतालः 22 वर्षीय प्रिया महावर की मौत और नवजात शिशु जीवित?, सिजेरियन प्रसव के बाद 4 महिलाओं में से 3 की हालत अब भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर