लाइव न्यूज़ :

Omicron in India: देश में बढ़ते ओमीक्रोन के मामलों को लेकर विशेषज्ञ ने दी चेतावनी के साथ ये सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2022 21:45 IST

एक शीर्ष महामारी विज्ञान और संचारी रोग विशेषज्ञ ने सोमवार को कहा कि लोगों को जल्द से जल्द खुद को टीका लगवाना चाहिए और यह सोचकर नहीं बैठ जाना चाहिए कि कोविड​​-19 का ओमीक्रोन स्वरूप हल्का है।

Open in App
ठळक मुद्देबुजर्ग और बिना वैक्सीन डोज लिए लोगों के लिए है अधिक खतराविशेषज्ञ बोले जल्द से जल्द लोगों को टीका लगवाना चाहिए

पुणे: एक शीर्ष महामारी विज्ञान और संचारी रोग विशेषज्ञ ने सोमवार को कहा कि लोगों को जल्द से जल्द खुद को टीका लगवाना चाहिए और यह सोचकर नहीं बैठ जाना चाहिए कि कोविड​​-19 का ओमीक्रोन स्वरूप हल्का है। उन्होंने कहा कि यह वायरस उन लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है जो बुजुर्ग हैं, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है और जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) में महामारी विज्ञान और संचारी रोगों के पूर्व प्रमुख डॉ. रमण गंगाखेडकर ने कहा कि किसी को ‘हर्ड इम्युनिटी’ के होने का इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि उस प्रक्रिया में समय लगेगा और बहुत से लोग मर सकते हैं। ‘हर्ड इम्युनिटी’ संक्रामक बीमारियों के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से बचाव होता है। यह तब होती है जब आबादी या लोगों के समूह टीका लगने पर या फिर संक्रमण से उबरने के बाद उसके खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने पूछा, ‘‘प्राकृतिक प्रतिरक्षा (संक्रमण द्वारा) की प्रतीक्षा करने के बजाय, यदि हम टीके के माध्यम से प्रतिरक्षा के लिए जाते हैं, तो यह अच्छा होगा और नुकसान कम से कम होगा। संक्रमण होना कभी भी अच्छा नहीं होता है, भले ही वह हल्का हो। आज, यह (ओमीक्रोन) हल्का लग सकता है, लेकिन क्या किसी ने मानव शरीर पर इसके दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में सोचा है।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या मौजूदा स्थिति महामारी के अंत की शुरुआत है, गंगाखेडकर ने कहा कि यह डर तब तक बना रहेगा जब तक कि टीकाकरण का दायरा उल्लेखनीय रूप से नहीं बढ़ जाता। उन्होंने कहा कि शोध के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप में तेजी से फैलने की क्षमता है और यहां तक कि यह टीके से प्रेरित प्रतिरक्षा से भी बचता है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थितियों में, यदि अधिक से अधिक लोगों को संक्रमण होता है, तो वायरस आगे बढ़ेगा। हम वायरस को जितना अधिक मौका देंगे, यह उतना ही फैलेगा।’’

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए