लाइव न्यूज़ :

JNU पहुंचीं सांसद कनिमोई, कहा- पूरा देश आपके साथ, दिल छोटा मत कीजिए, हम आपके लिए लड़ेंगे

By भाषा | Updated: January 8, 2020 15:58 IST

गौरतलब है कि रविवार को जेएनयू में लाठी और लोहे की छड़ों से लैस नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था। हमले में कम से कम 35 लोग घायल हुए थे। कनिमोई साबरमती हॉस्टल पहुंची, जहां छात्रों ने उन्हें बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने नकाबपोश लोगों को बड़े आराम से भीतर आने दिया और यह हमला निशाना बनाकर किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक नेता ने हॉस्टल के कमरों को देखा और हैरानी जताई। वहां सामान बिखरा हुआ था और शीशे तथा फर्निचर टूटे पड़े थे।छात्रों ने कनिमोई को बताया कि हमलावर हॉस्टल की स्थिति के बारे में सबकुछ जानते थे।

वरिष्ठ द्रमुक नेता कनिमोई बुधवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची और उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के लिए लड़ेगी।

गौरतलब है कि रविवार को जेएनयू में लाठी और लोहे की छड़ों से लैस नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था। हमले में कम से कम 35 लोग घायल हुए थे। कनिमोई साबरमती हॉस्टल पहुंची, जहां छात्रों ने उन्हें बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने नकाबपोश लोगों को बड़े आराम से भीतर आने दिया और यह हमला निशाना बनाकर किया गया।

द्रमुक नेता ने हॉस्टल के कमरों को देखा और हैरानी जताई। वहां सामान बिखरा हुआ था और शीशे तथा फर्निचर टूटे पड़े थे। छात्रों ने कनिमोई को बताया कि हमलावर हॉस्टल की स्थिति के बारे में सबकुछ जानते थे। छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की भी मांग की।

द्रमुक नेता ने कहा, ‘‘पूरा देश आपके साथ है। आप दिल छोटा मत कीजिए। कई लोगों ने इसकी निंदा की है... हम यह मुद्दा उठाएंगे। हम आपके लिए लड़ेंगे।’’ उन्होंने जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की। 

टॅग्स :मोदी सरकारडीएमकेजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?