लाइव न्यूज़ :

एमके स्टालिन संभालेंगे करुणानिधि की विरासत, चुने गए DMK के अध्यक्ष

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2018 10:44 IST

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज डीएमके की अहम बैठक हो गई है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष के लिए एम के स्टालिन के नाम पर मुहर लगी है।

Open in App

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज डीएमके की अहम बैठक हो गई है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष के लिए एम के स्टालिन के नाम पर मुहर लगी है। स्टालिन इस बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यालय पहुंचे थे। बैठक के दौरान अध्यक्ष के नाम पर आधिकारिक मुहर लगी है। बैठक शुरू होते ही सबसे पहले करुणानिधि को श्रृद्धांजलि दी गई। पहले ही लगभग स्टालिन के नाम को लगभग तय माना जा रहा था।

 डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने अध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके अलावा वरिष्ठ नेता दुरई मुरुगन ने भी पार्टी कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था।  वहीं, ये लगभग तय माना जा रहा था कि स्टालिन को ही पार्टी की कमान मिलेगी।

वही, खुद करुणानिधि ने एमके स्टालिन को राजनीतिक तौर पर अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। ऐसे में अब करुणानिधि के निधन के बाद ये बात सामने आई है कि अब पार्टी की आधिकारिक रूप से कमान कौन संभालेगा। सात अगस्त को पार्टी अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि के निधन हो गया था, उसके बाद से ही अध्यक्ष पद को लेकर खींचातानी जारी है।

फिलहाल एमके स्टालिन डीएमके के कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर हैं व अलागिरि को करुणानिधि ने मार्च 2014 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद से वह पार्टी से दूर  हैं। लेकिन अब बर्खास्त होने से पहले दोनों भाइयों के बीच उत्तराधिकार को लेकर संघर्ष चरम पर रहा।

गौरतलब है कि करुणानिधि का 7 अगस्त को निधन हो गया था। करुणानिधि के परिवार में उनकी दो पत्नियां और छह बच्चे हैं। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन उनके छोटे बेटे हैं। उनकी बेटी कनीमोरी राज्यसभा की सदस्य हैं। ऐसे में आज हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर डीएके का अध्यक्ष कौन होगा।

टॅग्स :डीएमकेतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर