लाइव न्यूज़ :

दीपावली पर सीमावासियों को रात में रोशनी करने की अनुमति नहीं, 5 किमी के दायरे में पटाखे फोड़ने की भी मनाही- बीएसएफ

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 4, 2023 14:29 IST

अब तो अधिकारियों ने जम्मू सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में पटाखे बेचने और फोड़ने पर भी प्रतिबंध लागू कर दिया है।10 दिन पहले पाक रेंजरों ने जम्मू सीमा के कई सेक्टरों में गांवों को गोलों की बरसात से पाट दिया तो सीमावासी हैरान रह गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ ने सीमा के 5 किलोमीटर के अंदर तक पटाखे फोड़ने की मनाही कीइसके साथ ही रात में रोशनी फैलाने के लिए भी प्रतिबंधसीमा सुरक्षा बल को लेकर कहीं न कहीं आशंका है, इसलिए सीमावासियों को चेताया है

जम्मू: कई सालों से सीजफायर की खुशी मनाने वाले सीमावासियों की खुशियों को इस बार ग्रहण लग गया है। सीमा सुरक्षा बल के निर्देशों के बाद वे पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। अब तो अधिकारियों ने जम्मू सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में पटाखे बेचने और फोड़ने पर भी प्रतिबंध लागू कर दिया है।

10 दिन पहले पाक रेंजरों ने जम्मू सीमा के कई सेक्टरों में गांवों को गोलों की बरसात से पाट दिया तो सीमावासी हैरान रह गए थे। पिछले एक साल से सीमा पर बनी हुई शांति के भंग होने का परिणाम यह है कि पाक सेना की गोलाबारी के डर से अब सीमावासी रात को अपने घरों की लाइटें नहीं जला पा रहे हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें बीएसएफ ने निर्देश दिशा है।

वे बिना रोशनी के रातें तो काटने को तैयार हैं पर उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत खेतों में पक्की हुई फसलों को काटने के लिए श्रमिकों की कमी की है। चानना के सीमांत गांव के रहने वाले राजकुमार के बकौल, लंबे अरसे से बनी हुई शांति के भंग होते ही सबसे पहले वे प्रवासी श्रमिक उन्हें छोड़ कर भाग निकले हैं जिनके आसरे सही मायने में आजकल सीमांत गांवों में फसलों की पैदावार हो रही है।

अरनिया गांव के सीमावर्ती किसान बहुतेरी कोशिश कर रहे हैं कि प्रवासी श्रमिकों का सहारा मिल जाए। पर गोलीबारी के डर से प्रवासी श्रमिक मुंह मांगे मेहनताने पर भी उन खेतों में जाने को तैयार नहीं हैं, जो जीरो लाइन से सटे हुए हैं। नतीजतन गांववासियों को अपने सभी काम काज छोड़ कर फसलों को समेटने में जुट जाना पड़ा है। यह बात अलग है कि उस पार पाक सेना ने अपने किसानों को पहले ही चेताते हुए उस पार के खेतों से सभी फसलों को कटवा दिया था।

और अब प्रशासन के एक और आदेश ने उनकी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, जम्मू सीमा के पांच किमी के दायरे में न ही इस बार दीवाली पर पटाखे बेचने की अनुमति होगी और न ही पटाखे फोड़ने की। अर्थात इस बार की उनकी दीवाली काली ही होगी। पहले ही फसलों और घरों को पाक गोलाबारी के कारण पहुंची तबाही के कारण उनकी परेशानी कम नहीं थी और अब वे दीवाली की खुशी मनाने से भी वंचित कर दिए गए हैं।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील