लाइव न्यूज़ :

आम बजट पर क्रेडाई ने कहा, आवासीय इकाइयों की मांग बढ़े और क्षेत्र में नकदी के प्रवाह में सुधार हो

By भाषा | Updated: July 2, 2019 15:19 IST

प्रमुख संगठन ने इसके लिए घर खरीदने वालों को अतिरिक्त कर-लाभ दिए जाने और उद्यमों के लिए कारोबार सुगमता बढ़ाने के उपाय किए जाने पर बल दिया है। रीयल एस्टेट डेवलपरों के संगठन कंफडरेशन ऑफ रीयल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जक्ष्य शाह ने बजट से पहले कही।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा, ‘‘क्षेत्र में अभी अधिकांश खरीदार 30-50 लाख रुपये के आस-पास के घरों के खरीदार हैं।सरकार को बजट में कर लाभ या कुछ अन्य ऐसे प्रावधान करने चाहिए जिससे क्षेत्र में ग्राहक की ओर से मांग बढ़े।

रियल एस्टेट क्षेत्र ने आम बजट में ऐसे कदम उठाने का सुझाव दिया है जिससे आवासीय इकाइयों की मांग बढ़े और क्षेत्र में नकदी के प्रवाह में सुधार हो।

इस क्षेत्र के एक प्रमुख संगठन ने इसके लिए घर खरीदने वालों को अतिरिक्त कर-लाभ दिए जाने और उद्यमों के लिए कारोबार सुगमता बढ़ाने के उपाय किए जाने पर बल दिया है। रीयल एस्टेट डेवलपरों के संगठन कंफडरेशन ऑफ रीयल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जक्ष्य शाह ने बजट से पहले कही।

उन्होंने कहा, ‘‘रीयल एस्टेट क्षेत्र में जो मंदी आनी थी, स्थिरता आनी थी, नीतिगत सुधार होने थे, रेरा और जीएसटी को लेकर जो फैसले लिए जाने थे, वह सब कुछ हो चुका है। अब बाजार को आगे बढ़ाने की जरूरत है। रीयल एस्टेट क्षेत्र को लेकर सरकार की मंशा भी अच्छी है।

पिछले 10-15 सालों में जितना काम नहीं हुआ उतना इस सरकार ने किया है और उसका पूरा ध्यान इस क्षेत्र पर है। ऐसे में बजट में सरकार को क्षेत्र में कारोबार सुगमता के साथ-साथ तरलता बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि निवेशक इस क्षेत्र से गायब हो चुका है और मांग स्थिर बनी हुई है।’’

शाह ने कहा, ‘‘क्षेत्र में अभी अधिकांश खरीदार 30-50 लाख रुपये के आस-पास के घरों के खरीदार हैं, ऐसे में सरकार को बजट में कर लाभ या कुछ अन्य ऐसे प्रावधान करने चाहिए जिससे क्षेत्र में ग्राहक की ओर से मांग बढ़े।’’ उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद खरीदारों के मन में पहले का संशय खत्म हो चुका है।

बजट को लेकर सरकार के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से हम सरकार के साथ इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं। सरकार की ओर से बजट को लेकर हम काफी आशान्वित हैं। मकानों की कीमत को लेकर शाह ने कहा कि ग्राहक को लग रहा है कि कीमतें और कम होंगी जबकि क्रेडाई बाजार को यह समझाने में कामयाब रहा है कि कीमतें और कम नहीं होंगी।

इसकी वजह ना तो भूमि की कीमत कम हो रही है, ना भवन निर्माण सामग्री और ना ही श्रम की। साथ ही नियम अनुपालन का खर्च भी दोगुना हो गया है, ऐसे में कीमत और कम होने का सवाल ही नहीं है। 

टॅग्स :बजट 2019मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया