लाइव न्यूज़ :

मेरे लिए दिलीप कुमार सदा जीवित रहेंगे: सायरा बानो

By भाषा | Updated: December 11, 2021 14:02 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 11 दिसंबर अभिनेत्री सायरा बानो ने महान अभिनेता दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि उनके दिवंगत पति उनके लिए सदैव जीवित रहेंगे।

कुमार यदि आज जीवित होते, तो शनिवार को वह अपना 99वां जन्मदिन मना रहे होते। लंबी बीमारी के बाद सात जुलाई को उनका निधन हो गया था।

बानो ने कहा कि कुमार के शारीरिक रूप से साथ नहीं होने के कारण ‘‘एक बड़ा खालीपन’’ पैदा हो गया है, लेकिन उन्हें अब भी लगता है कि उनके पति हर कदम पर उनके साथ हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं (कुमार की जयंती पर) प्रार्थना करूंगी, उन्हें याद करूंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जुहू गार्डन (जुहू कब्रिस्तान) जाना चाहती हूं, जहां वह (दफन) हैं।’’

‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ और ‘राम और श्याम’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरने वाले कुमार के इससे पहले के जन्मदिनों को याद करते हुए बानो ने कहा कि उनके जन्मदिन पर भारत और दुनिया भर से उनके प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं भेजते थे और घर फूलों एवं रंगीन गुलदस्तों से भर जाता था।’’

बानो ने कहा कि कुमार को लोगों का बहुत प्यार मिला। उन्होंने कहा कि कुमार जीवंत व्यक्ति थे और खाने के बहुत शौकीन थे, उन्हें साधारण कपड़े पहनना और खेलना पसंद था। बानो ने कहा कि कुमार के निधन के बाद एक बड़ा खालीपन सा आ गया है।

बानो ने बताया कि वह कई महीनों से कुमार की ओर से गरीबों को भोजन भेज रही हैं। अकसर कहा जाता है कि समय हर घाव भर देता है, लेकिन बानो ने कहा कि उनके ‘‘साहेब’’ के बिना उनका जीवन अकल्पनीय बन गया है। बानो कुमार को प्यार से साहेब कहा करती थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश कर रही हूं। आप कल्पना कर सकते हैं कि यह कितना मुश्किल काम है। यह बड़ा झटका है। मुझे वास्तव में नहीं पता कि मुझे इससे उबरने में कितना समय लगेगा या मैं इससे उबर भी पाऊंगी या नहीं।’’

बानो ने 1966 में दिलीप कुमार के साथ विवाह होने से पहले उनके साथ ‘सगीना’, ‘बैरंग’ और ‘गोपी’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कहा कि कुमार के साथ बिताए पांच दशक की यादें उनका सहारा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘(मुझे लगता है कि) वह मेरे हाथ में हाथ डालकर साथ चल रहे हैं। मैं यही सोचती हूं कि वह यहीं हैं और मैं इसी तरह जीना चाहती हूं। उनके बिना चलना मेरे लिए अकल्पनीय है। हमने जीवन साथ बिताया है। हम 55-56 साल साथ रहे हैं।’’

बानो ने कहा, ‘‘हर विवाह में कुछ उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हमने बेहतरीन समय साथ बिताया। उन्होंने मेरा जीवन में मेरा बहुत सहयोग किया। यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने उनके साथ जीवन बिताया। वह हमेशा मेरी यादों में रहेंगे। वह मेरे लिए सदैव जीवित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल