लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता दिलीप घोष के सौतेले बेटे श्रींजय मजूमदार कोलकाता के न्यू टाउन फ्लैट में मृत पाए गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2025 18:01 IST

पुलिस के अनुसार, श्रींजय मजूमदार का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला। एक अधिकारी ने कहा कि श्रींजय मजूमदार को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने “मृत” घोषित कर दिया।

Open in App

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के बेटे का शव मंगलवार को रहस्यमय परिस्थितियों में न्यू टाउन इलाके के एक फ्लैट में मिला। मृतक की पहचान श्रींजय मजूमदार के रूप में हुई है। उसे जब पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, श्रींजय मजूमदार का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला। एक अधिकारी ने कहा कि श्रींजय मजूमदार को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने “मृत” घोषित कर दिया। श्रींजय 26 वर्षीय था और रिंकू मजूमदार का बेटा था, जो उसकी पिछली शादी से था। 

पुलिस अधिकारी ने एक बयान में कहा, “मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही इसका पता चलेगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।” अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है - न तो रिंकू मजूमदार से और न ही मृतक के परिवार के किसी सदस्य से।

टॅग्स :Dilip Ghoshपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos