लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, बोले- 2014 के पहले क्यों नहीं बताया कि शादीशुदा हैं?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2019 20:12 IST

नरेंद्र मोदी ने 2002, 2007 और 2012 के गुजरात विधानसभा चुनावों में चुनाव के नामांकन फार्म में अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे2014 के नामांकन पर्चे में पीएम मोदी ने जोसदाबेन को अपनी पत्नी बताया था।पीएम मोदी के भाई ने बयान जारी कर कहा था- शादी के कुछ दिनों बाद ही पीएम मोदी और जसोदाबेन अलग हो गए थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 से पहले चुनाव के लिए नामांकन भरते वक्त अपने वैवाहिक स्थिति के बारे में नहीं बताया था। दिग्विजय सिंह ने कहा, ''पीएम मोदी शादी बताने से क्यों डरते रहे। क्या उन्हें किसी बात का भय था। मैं कोई पर्सनल अटैक नहीं कर रहा हूं लेकिन इसके पीछे की वजह क्या थी कि उन्होंने 2014 के चुनाव के पहले शादी की बात सबसे छिपाकर रखी।''

दिग्विजय सिंह ने कहा, पीएम मोदी ने 2014 के चुनाव में नामांकन भरते वक्त शादीशुदा के बारे में जानकारी दी थी लेकिन उसके पहले उन्होंने जनता को गुमराह किया। उन्होंने अपनी शिक्षा के बारे में भी नहीं बताया था। 

पीएम मोदी की पत्नी का नाम जसोदाबेन है। जसोदाबेन और पीएम मोदी एक-दूसरे के साथ नहीं रहते हैं। पीएम मोदी के बड़े भाई सोमाभाई दामोदरदास मोदी ने बयान जारी कर कहा था कि शादी के कुछ दिनों बाद ही वो और जसोदाबेन अलग हो गए थे।

नरेंद्र मोदी ने 2002, 2007 और 2012 के गुजरात विधानसभा चुनावों में चुनाव के नामांकन फार्म में अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। 

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने पहली बार औपचारिक रूप से चुनावी हलफनामे में कबूल किया था कि उनकी शादी हुई थी।

2014 के नामांकन पर्चे में पीएम मोदी ने जोसदाबेन को अपनी पत्नी बताया था। लेकिन पैन कार्ड और बाकी सारे सरकारी दस्तावेजों में  जोसदाबेन का नाम नहीं है। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए