लाइव न्यूज़ :

जो धर्म अच्छा लगता है उसे अपना लें दिग्विजय, हिंदुत्व पर हमले न करें: विष्णुदत्त शर्मा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:28 IST

Open in App

भोपाल, 26 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा हिंदुत्व एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के एक दिन बाद रविवार को मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ‘‘दिग्विजय को जो धर्म अच्छा लगता है, वह उसे अपना लें, लेकिन हिंदुत्व पर हमले न करें ।’’

दिग्विजय द्वारा हिंदुत्व एवं आरएएस के खिलाफ दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है कि एक ऐसा व्यक्ति जो 10 साल तक मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहा है, हिंदू धर्म और संस्कृति के बारे में ऐसी अपमानजनक भाषा और शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। वो भी सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘यदि दिग्विजय को हिंदू धर्म से इतनी ही एलर्जी है, तो वे उस धर्म में चले जाएं, जो उन्हें अच्छा लगता है। लेकिन, सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए हिंदुत्व, हिंदू धर्म और संस्कृति के बारे में ऊटपटांग बातें न करें।’

शर्मा ने कहा कि देश के लोगों ने यह तय कर लिया है कि वे एक ऐसे व्यक्ति की बातों पर ध्यान नहीं देंगे, जो सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोलता रहता है। स्वयं मीडिया को भी इस बारे में चिंतन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आखिर एक ऐसे व्यक्ति की बातों पर क्यों समय बर्बाद किया जाए, जो चौबीसों घंटे राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ खड़ा रहता है। जिसे हिंदू धर्म और संस्कृति के खिलाफ बातें करने में आनंद आता है।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय की इन हरकतों के बारे में कांग्रेस नेतृत्व को भी संज्ञान लेना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों की झूठ, छल, कपट के सहारे, लोगों में फूट डालकर शासन करने की नीति को अपनाया था और अपनी पार्टी की लाइन पर चलते हुए दिग्विजय भी झूठ के सहारे अपनी राजनीति को जिंदा रखने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सोचते हैं कि हिंदुत्व एवं संघ पर आरोप लगाकर वह मीडिया में आ जाएंगे।

मालूम हो कि दिग्विजय ने शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा था, ‘‘हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर ने गौ पूजा का समर्थन नहीं किया। सावरकर ने अपनी एक किताब में कहा था कि गोमांस खाने में कुछ भी गलत नहीं है तथा हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है।’’

इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि इस समय देश के सामने चुनौती सिर्फ चुनावी राजनीति की नहीं है बल्कि आरएसएस और भाजपा के द्वारा समाज में जो जहर घोला जा रहा है उसे भी दूर करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलद्दाख में चीनी सीमा, करगिल और कश्मीर पहाड़ों पर डयूटी बखूबी निभा रहे हैं जवान, दिन का तापमान माइनस 7 से माइनस 10 और रात में माइनस 15 डिग्री

विश्वनए साल जश्न के दौरान जर्मनी में स्विस आल्प्स बार में आग, 8-10 लोगों की मौत और 100 घायल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनाव: उम्मीदवारों की सूची में हेराफेरी?, चंद्रपुर इकाई अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टुवार को पद से हटाया

भारतबृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव 2026ः उद्धव ठाकरे को झटका, बीजेपी में शामिल शीतल देवरुखकर-शेठ

कारोबारआसमान में उड़ने वाले को राहत की खबर?, विमान ईंधन की कीमत में 7.3 प्रतिशत की कटौती, देखिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में रेट लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतUP Police Constable Vacancy 2026: 32679 पदों पर 2026 में भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 को शुरू और 30 जनवरी 2026 तक जारी, जानें योग्यता और सैलरी

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगमः अत्यंत गर्व करने वाला अनुभव, समाज के सभी वर्गों में लोगों के साथ गूंजा?, पीएम मोदी ने जीत को “ऐतिहासिक” बताया

भारतपुणे नगर निगम चुनावः शिवसेना उम्मीदवार उद्धव कांबले ने विपक्षी प्रत्याशी मच्छिंद्र धवले का एबी फॉर्म फाड़कर निगला, मामला दर्ज

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

भारतMadhya Pradesh: कैसे इंदौर में पानी बना 'जहर', 8 लोगों की मौत; हजारों लोग संक्रमित