लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और ममता बनर्जी के मतभेद सतह पर आए, अधीर रंजन चौधरी ने कहा - 'भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 3, 2024 15:22 IST

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कांग्रेस को अपने बयानों से असहज कर रखा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बनर्जी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भी आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्दे ममता बनर्जी ने कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी थीकांग्रेस और ममता बनर्जी के मतभेद सतह पर आए अधीर रंजन चौधरी ने कहा - 'भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं'

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार, 2 फरवरी को कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी थी और कहा था कि उन्हें संदेह है कि सबसे पुरानी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी हासिल कर पाएगी। बनर्जी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भी आलोचना की, जो राज्य के छह जिलों से होकर गुजरी। अब कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर पलटवार किया है और उनपर बीजेपी की भाषा बोलने का आरोप लगाया है।

मुर्शिदाबाद में पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "भाजपा बोलती है कि कांग्रेस खत्म हो गई है, कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। वहीं भाजपा के सुर में सुर मिलाते हुए ममता बनर्जी बोलती हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी मिल जाएं तो बहुत है। भाजपा और PM मोदी बोलते हैं कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, यही बात ममता बनर्जी भी बोलती हैं... क्यों भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं? आप(ममता बनर्जी) बोलती हैं कि INDIA गठबंधन का नामकरण आपने किया है, तो फिर आज आपको INDIA गठबंधन क्यों खराब लग रहा है? आपके लिए राज्य पहले है... राहुल गांधी के लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में है।"

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कांग्रेस को अपने बयानों से असहज कर रखा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ममता का कहना है कि मैंने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े (देश भर में जहां भाजपा मुख्य विपक्ष है), लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान देने से इनकार कर दिया। अब, वे मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए राज्य में आए हैं। मुझे संदेह है कि यदि वे 300 सीट पर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या वे 40 सीट भी जीत पाएंगे।'

बनर्जी ने दोहराया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इच्छुक थी, लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। ममता ने कहा कि हम गठबंधन के लिए तैयार थे, उन्हें दो सीट की पेशकश की थी जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। अब उन्हें सभी 42 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने दें। तब से, हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

बनर्जी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा किअगर आपमें हिम्मत है तो यूपी, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भाजपा को हराएं।

टॅग्स :Mamta Banerjeeकांग्रेसइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)Trinamool CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी