लाइव न्यूज़ :

क्या करुण नायर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के खराब बैटिंग परफॉर्मेंस के बाद गौतम गंभीर-अजीत अगरकर पर फोड़ा बम?

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2025 18:45 IST

नायर ने एक्स पर एक अजीब पोस्ट शेयर की, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि क्या यह सिलेक्शन कमिटी के चीफ अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए था।

Open in App

IND vs SA, 2nd Test: गुवाहाटी में चल रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के खराब बैटिंग प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर करुण नायर ने सोशल मीडिया पर अपनी राय दी। नायर ने एक्स पर एक अजीब पोस्ट शेयर की, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि क्या यह सिलेक्शन कमिटी के चीफ अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए था। उन्होंने लिखा, “कुछ हालात ऐसे होते हैं जिन्हें आप दिल से जानते हैं और वहां न होने की खामोशी अपना अलग ही एहसास कराती है।”

वेस्टइंडीज और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद नायर अभी घरेलू क्रिकेट में खूब पसीना बहा रहे हैं। सात साल बाद नेशनल टीम में वापसी करने वाले नायर से इंग्लैंड में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज इंटरनेशनल लेवल पर अपने घरेलू फॉर्म को दोहराने में नाकाम रहे, जिसके कारण उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय पारी 201 रन पर समाप्त हुई। भारत की खराब बल्लेबाजी के कारण प्रोटियाज़ टीम को पहली पारी में 288 रनों की बड़ी बढ़त मिल चुकी है, जिसने पहली पारी में 489 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लंबे कद के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने 6 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया। 

उन्होंने केवल 48 रन दिए। इस बीच साउथ अफ्रीका ने फॉलो-ऑन नहीं दिया, उसने दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि यह इंडिया का घर पर एक और निराशाजनक बैटिंग परफॉर्मेंस है। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली। जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन जोड़े। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय पारी को संभालने में नाकाम रहा। 

टॅग्स :करुण नायरगौतम गंभीरटेस्ट क्रिकेटअजीत अगरकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटBCCI ने भारत के 2026-27 के घरेलू सीज़न के मैचों की घोषणा की, पूरा शेड्यूल, समय, तारीख और जगहें देखें

क्रिकेटन बुमराह और न ही अभिषेक ! 26 साल के इस बल्लेबाज़ को मिला BCCI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी