लाइव न्यूज़ :

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी जल्द PNB को 7200 करोड़ चुकाए, 13,000 Crore की ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित

By भाषा | Updated: July 6, 2019 18:17 IST

वह भारत में पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 13,000 करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित हैं। ऋण वसूली न्यायाधिकरण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मुंबई के पीठासीन अधिकारी दीपक ठक्कर ने इस मामले में पंजाब नेशनल बैंक के पक्ष में दो आदेश पारित किए।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायाधिकरण के साथ वसूली अधिकारी अब आगे की कार्रवाई करेंगे।मोदी को लंदन में 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था। वह वहां भारत को प्रत्यर्पित किए जाने के मामले का सामना कर रहे हैं। 

ऋण वसूली न्यायाधिकरण ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके सहयोगियों को पंजाब नेशनल बैंक को 7,200 करोड़ रुपये का ब्याज सहित भुगतान करने का शनिवार को निर्देश दिया। मोदी इस समय लंदन की जेल में हैं।

वह भारत में पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 13,000 करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित हैं। ऋण वसूली न्यायाधिकरण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मुंबई के पीठासीन अधिकारी दीपक ठक्कर ने इस मामले में पंजाब नेशनल बैंक के पक्ष में दो आदेश पारित किए।

न्यायाधिकरण ने अपने आदेश में कहा, ‘‘ बचाव पक्ष और उसके सहयोगियों को आदेश दिया जाता है कि वह प्रतिवादी (पंजाब नेशनल बैंक) को संयुक्त तौर पर या कुल मिलाकर 7029,06,87,950.65 रुपये का 14.30 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज के साथ भुगतान करे।

ब्याज की गणना 30 जून 2018 से की जानी है।’’ एक अन्य आदेश में पीठासीन अधिकारी ने मोदी और अन्य को 27 जुलाई 2018 के बाद से 16.20 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 232,15,92,636 रुपये के भुगतान का निर्देश दिया।

न्यायाधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायाधिकरण के साथ वसूली अधिकारी अब आगे की कार्रवाई करेंगे। मोदी को लंदन में 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था। वह वहां भारत को प्रत्यर्पित किए जाने के मामले का सामना कर रहे हैं। 

टॅग्स :नीरव मोदीपीएनबी स्कैमब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार