लाइव न्यूज़ :

गोवा में आपात सेवा नंबर ‘112’ करें डायल, नंबर ‘100’ खत्म

By भाषा | Updated: October 9, 2019 14:37 IST

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि किसी भी आपात सेवा से जुड़ी एजेंसियों द्वारा प्रतिक्रिया देने का वक्त काफी कम हो जाएगा, इससे अपराध में भी खासी कमी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण में, डायल ‘112’ सेवा केवल पुलिस विभाग के लिए होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदमकल और चिकित्सा सेवाओं को इस नए डायल नंबर के तहत दूसरे चरण में लाया जाएगा। यह सेवा केंद्रीय गृह मंत्रालय की सहायता से लांच की गई है।

गोवा सरकार ने बुधवार को पुलिस, दमकल तथा चिकित्सा सहायता के लिए नया समेकित आपात सेवा नंबर ‘112’ लांच किया जबकि परंपरागत नंबर ‘100’ खत्म कर दिया गया।

इस नंबर को लांच करने के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि किसी भी आपात सेवा से जुड़ी एजेंसियों द्वारा प्रतिक्रिया देने का वक्त काफी कम हो जाएगा, इससे अपराध में भी खासी कमी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण में, डायल ‘112’ सेवा केवल पुलिस विभाग के लिए होगी।

दमकल और चिकित्सा सेवाओं को इस नए डायल नंबर के तहत दूसरे चरण में लाया जाएगा। यह सेवा केंद्रीय गृह मंत्रालय की सहायता से लांच की गई है।’’ सावंत ने कहा कि नई समेकित सेवा के लिए पणजी और मडगांव में दो केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा, प्रत्येक में इस सेवा से दस-दस वाहन जोड़े गए हैं। आने वाले दिनों में वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

टॅग्स :गोवामोदी सरकारप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील