लाइव न्यूज़ :

धनबाद जज हत्याकांडः सीबीआई को हाईकोर्ट ने कहा-नार्को टेस्ट सैंपल को ट्रेन से नहीं विमान से लाया जाए, जानें उच्च न्यायालय ने ऐसा क्यों दिया आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2021 19:19 IST

धनबाद जज हत्याकांडः मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई.

Open in App
ठळक मुद्दे सीबीआई ने खंडपीठ को बताया कि नार्को टेस्ट के लिए सैंपल को दूसरे राज्य में भेजा गया है.राज्य सरकार के द्वारा एसआईटी गठित कर मामले की जांच की जा रही थी.प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू कर दी.

रांचीः झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-आठ उत्तम आनंद की मौत मामले में आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई को यह आदेश दिया है कि नार्को टेस्ट का सैंपल ट्रेन की जगह विमान से लाया जाये, ताकि उसके साथ छेड़छाड़ नहीं हो सके.

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई. सुनवाई के दौरान खंडपीठ के समक्ष सीबीआई ने कहा कि इस मामले की जांच में सीबीआई जुटी हुई है. इस दौरान सीबीआई ने खंडपीठ को बताया कि नार्को टेस्ट के लिए सैंपल को दूसरे राज्य में भेजा गया है.

इस पर खंडपीठ ने सीबीआई से कहा कि नार्को टेस्ट का सैंपल विमान से लाया जाये. ट्रेन से लाने के दौरान सैंपल से छेडछाड हो सकता है. इसलिए ट्रेन की जगह विमान से लाया जाये. बता दें कि 28 जुलाई को धनबाद के जिला जज उत्तम आनंद की सड़क दुर्घटना में मौत मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था.

राज्य सरकार के द्वारा एसआईटी गठित कर मामले की जांच की जा रही थी. इसी बीच राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा की. केंद्र की अनुमति मिलने के बाद सीबीआई ने मामले को अपने अधीन लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू कर दी.

टॅग्स :सीबीआईझारखंडहेमंत सोरेनसुप्रीम कोर्टकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल