लाइव न्यूज़ :

डीजीसीए के नए प्रमुख अरुण कुमार, प्रवीण कुमार पुरवार बीएसएनएल के सीएमडी नियुक्त

By भाषा | Updated: July 9, 2019 20:35 IST

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नागर विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार अरुण कुमार को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर नागर विमानन महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।"

Open in App
ठळक मुद्देअरुण इस साल 31 मई से 9 जुलाई के बीच डीजीसीए का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वह 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।प्रवीण कुमार पुरवार को मंगलवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।

नागर विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अरुण कुमार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किया गया है।

मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश में यह बात कही गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नागर विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार अरुण कुमार को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर नागर विमानन महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।"

अरुण इस साल 31 मई से 9 जुलाई के बीच डीजीसीए का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वह 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अरुण कुमार से पहले बी एस भुल्लर नागर विमानन महानिदेशालय के पूर्णकालिक प्रमुख थे। 

प्रवीण कुमार पुरवार को मंगलवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। पुरवार वर्तमान में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) में सीएमडी हैं। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बीएसएनएल के सीएमडी के रूप में पुरवार की नियुक्ति पांच साल के लिए की गयी है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो