लाइव न्यूज़ :

इन पांच एयरलाइनों में रामभरोसे यात्रियों की सिक्यॉरिटी? डीजीसीए ने सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली को अपर्याप्त पाया

By भाषा | Updated: July 18, 2019 06:00 IST

विमानन क्षेत्र की नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट, एयरएशिया, इंडिगो और गोएयर की सुरक्षा का आडिट किया। नियामक ने पाया कि उनके द्वारा लागू किये गये सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली का कार्यान्वयन पर्याप्त नहीं है। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को यह जानकरी दी।  

Open in App

विमानन क्षेत्र की नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट, एयरएशिया, इंडिगो और गोएयर की सुरक्षा का आडिट किया। नियामक ने पाया कि उनके द्वारा लागू किये गये सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली का कार्यान्वयन पर्याप्त नहीं है। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को यह जानकरी दी।  

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऑडिट में यह भी पाया गया कि फ्लाइट क्रू रोस्टिंग सॉफ्टवेयर को अपग्रेड नहीं किया गया था और अप्रशिक्षित कर्मचारी चेक-इन काउंटरों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चेक-इन काउंटरों पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी खतरनाक सामानों के नियमों में प्रशिक्षित होने के बावजूद उन सामानों को संभालने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं थी।

पुरी ने कहा कि ऑडिट के दौरान, यह पाया गया कि ‘क्वांटम डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का विश्लेषण एफओक्यूए के तहत किया गया था जो भारतीय सुरक्षा नियामकों की आवश्यकता के अनुसार नहीं था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन में कमी पाई गई। मंत्री ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरलाइंस को ऑडिट के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के बारे में सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :एयर इंडियाएयर एशियास्पाइसजेटमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट