लाइव न्यूज़ :

शैतानों के सामने शास्त्रों का उल्लेख नहीं करना चाहिये: BJP के बारे में अधीर रंजन चौधरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 13:06 IST

भाजपा के मंत्रियों और सदस्यों ने चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह के लिए ‘‘घुसपैठिया’’ शब्द के इस्तेमाल के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में विरोध किया और उनसे माफी की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देसीतारमण को ‘‘निर्बला’’ कहने वाली उनकी टिप्पणी को लेकर एक अन्य सवाल पर, चौधरी ने कहा कि यह एक सरल हिंदी भाषा का शब्द है।उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई हिंदी भाषा नहीं समझ सकता तो मैं क्या कर सकता हूं?

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर भाजपा द्वारा उनको निशाना बनाये जाने पर मंगलवार को पलटवार किया और कहा कि ‘‘डेविल शुड नॉट साइट स्क्रिप्चर्स’’ (शैतानों को शास्त्रों का उल्लेख नहीं करना चाहिए।)

भाजपा के मंत्रियों और सदस्यों ने चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह के लिए ‘‘घुसपैठिया’’ शब्द के इस्तेमाल के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में विरोध किया और उनसे माफी की मांग की।

संसद के बाहर संवाददाताओं ने जब चौधरी से भाजपा द्वारा उनकी टिप्पणी पर हमले के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ क्या कोई विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया जा सकता है, उन्हें अधिकार है। यदि आप रिकॉर्ड देखेंगे, इन लोगों ने सोनिया गांधी के बारे में इतनी खराब बातें कही हैं... विदेशी, इतालवी.., मैं कहूंगा कि शैतानों को शास्त्रों का उल्लेख नहीं करना चाहिए।’’

सीतारमण को ‘‘निर्बला’’ कहने वाली उनकी टिप्पणी को लेकर एक अन्य सवाल पर, चौधरी ने कहा कि यह एक सरल हिंदी भाषा का शब्द है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई हिंदी भाषा नहीं समझ सकता तो मैं क्या कर सकता हूं? यही नहीं पिछले दिन भी, निर्मला सीतारमणजी ने खुद मेरे विचार, मेरे बयान पर जवाब दिया था। इस पर सदन के अंदर निर्णय होगा।’’

टॅग्स :कांग्रेससंसदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव