लाइव न्यूज़ :

Covid-19: देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी, कहा- मुंबई में लैब की क्षमता 10 हजार तो फिर क्यों किए जा रहे सिर्फ 4 हजार टेस्ट

By सुमित राय | Updated: June 4, 2020 17:41 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई में कोविड-19 की परीक्षणों की घटती संख्या और बढ़ती मृत्यु पर चिंता व्यक्त की है और सीएम उद्धव ठाकरे को इस बारे में चिट्ठी लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि मुंबई की लैब में हर दिन 10 हजार टेस्ट की क्षमता है, लेकिन प्रतिदिन केवल 3500-4000 परीक्षण किए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक राज्य में करीब 75 हजार लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर मुंबई में कोरोना वायरस की परीक्षणों की घटती संख्या और बढ़ती मृत्यु पर चिंता व्यक्त की है।

देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव ठाकरे से कहा कि मुंबई की प्रयोगशालाओं में हर दिन 10,000 नमूनों का परीक्षण करने की क्षमता है, लेकिन प्रति दिन केवल 3500-4000 परीक्षण किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र के आधे से ज्यादा केस मुंबई से आए हैं सामने

देशभर में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं और राज्य में सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में ही है। महाराष्ट्र के आधे मरीज मुंबई में सामने आए हैं और शहर में अब तक 43,492 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं और सक्रिय केस 24,597 हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं अब तक 74860 लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र मे अब तक कोरोना वायरस से 74860 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2587 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी है। महाराष्ट्र में अब तक 32329 लोग ठीक हो चुके हैं और कोरोना के 39944 एक्टिव केस मौजूद हैं।

मुंबई के धारावी में कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं 1872 लोग

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बताया कि मुंबई के धारावी इलाके में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1872 हो गई है। वहीं, अब तक धारावी में कोरोना के चलते 71 लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी