लाइव न्यूज़ :

इंटरव्यू: देवेंद्र फड़नवीस बोले, राहुल गांधी को सावरकर के त्याग का पाठ पढ़ाए शिवसेना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 07:47 IST

फड़नवीस ने दावा किया कि शिवसेना की विश्वसनीयता कम हुई है और धीरे-धीरे पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सावरकर ने अपना सर्वस्व मातृभूमि के लिए बलिदान कर दिया. सावरकर के बारे में ऐसे बयान देना देश के लिए बलिदान देने वाले सभी देशभक्तों का अपमान है.

यदु जोशी।

पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो आजीवन कारावास की सजा पाने वाले स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के देश के लिए किए गए बलिदान को समझ ही नहीं सकते. उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाने साधते हुए कहा कि सावरकर के त्याग की कीमत राहुल गांधी को क्या समझेगी? फड़नवीस ने कहा कि राहुल ने सावरकर का अपमान किया है.

शिवसेना की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि अपमान होने पर बार-बार बिफरने वाली शिवसेना अब क्या बोलेगी? उन्होंने शिवसेना से अनुरोध किया कि उसे राहुल गांधी को सावरकर के बलिदान को समझाकर बताना चाहिए और, अपनी भूमिका भी स्पष्ट करनी चाहिए.

'लोकमत' से खास बातचीत में फड़नवीस ने कहा कि राहुल गांधी सावरकर के नाखून की बराबरी भी नहीं कर सकते और खुद को 'गांधी' समझने की भारी चूक तो उन्हें करनी ही नहीं चाहिए. उन्हें ध्यान में रखना चाहिए कि सिर्फ उपनाम गांधी होने से कोई 'गांधी' नहीं होता.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सावरकर ने अपना सर्वस्व मातृभूमि के लिए बलिदान कर दिया. उनके बारे में ऐसे बयान देना देश के लिए बलिदान देने वाले सभी देशभक्तों का अपमान है. इसलिए अब और एक बयान के लिए राहुल को समूचे देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शिवसेना ने अपनी भूमिका बदल ली है. मुझे यह मालूम नहीं कि ऐसे में उनका खौफ कम होगा या नहीं. लेकिन, अब उनकी विश्वसनीयता कम हुई है और धीरे-धीरे पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाराहुल गांधीविनायक दामोदर सावरकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण