लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होने के लिए कई लोग हैं कतार में: फडणवीस

By भाषा | Updated: May 24, 2018 13:56 IST

पूर्व विधायक निरंजन देवखेडे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से कल इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राकंपा छोड़ते हुए कहा कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

Open in App

मुंबई, 24 मई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राकंपा के पूर्व विधायक निरंजन देवखेडे को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि बहुत सारे लोग आने वाले समय में भाजपा में शामिल होने के लिए कतार में हैं और उनके नाम शीघ्र सार्वजनिक किए जाएंगे। देवखेडे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से कल इस्तीफा दे दिया था । उन्होंने राकंपा छोड़ते हुए कहा कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। फडणवीस ने देवखेडे का पार्टी में स्वागत किया। देवखेडे के पिता दिवंगत वसंत देवखेडे ठाणे पालघर सीट से राकंपा के वरिष्ठ नेता थे और कम से कम 18 वर्ष तक परिषद के उपाध्यक्ष रहे।मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ वसंत देवखेडे जी जाने माने नेता थे और अनेक वर्षों तक राजनीति में सक्रिय रहे। निरंजन कई दिन से हमारे संपर्क में थे। वह राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो कर मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होना चाहते थे। हमें भी लगा कि उन्हें हमारे साथ काम करना चाहिए और इसलिए ही उन्होंने भाजपा में शमिल होने का निर्णय किया। ’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फडनवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार