लाइव न्यूज़ :

मोरबी: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मोरबी हादसे की विस्तृत, व्यापक जांच समय की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: November 1, 2022 19:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक में कहा कि इस त्रासदी से संबंधित सभी पहलुओं की पहचान करने के लिए एक “विस्तृत और व्यापक” जांच समय की मांग है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने के दिए निर्देशउन्होंने कहा- अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे

मोरबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोरबी हादसे के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि इस त्रासदी से संबंधित सभी पहलुओं की पहचान करने के लिए एक “विस्तृत और व्यापक” जांच समय की मांग है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि जांच से मिले प्रमुख सबकों को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। 

पीएम मोदी ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री को राहत अभियान और प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई गई मदद के बारे में जानकारी दी गई। मोदी ने कहा कि अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दुख की इस घड़ी में उन्हें हर संभव मदद मिले। 

बचाव कार्य में शामिल लोगों के प्रयासों को सराहा

बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे। इससे पहले मोदी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय अस्पताल भी गए जहां इस हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने राहत और बचाव के काम में शामिल लोगों से बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की।

रविवार शाम को हुआ था खौफनाक हादसा

आपको बता दें कि रविवार की शाम को क्षमता से अधिक लोगों के पुल पर चढ़ने के कारण यह खौफनाक हादसा हुआ। अब तक इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गई। जबकि सैकड़ों लोग इस घटना में घायल हो गए। हादसे के तीसरे दिन भी मंगलवार को बचाव कार्य जारी रहा। मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील