लाइव न्यूज़ :

डेरेक ओ ब्रायन का दावा- TMC प्रवक्ता साकेत गोखले गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कहा- राजनीतिक प्रतिशोध को दूसरे स्तर पर ले जा रही भाजपा

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 6, 2022 10:14 IST

गुजरात में पुल गिरने से कई बच्चों सहित 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने राजस्थान में गिरफ्तार किया।डेरेक ओ ब्रायन ने ये भी दावा किया कि टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के मोबाइल फोन सहित उनके सामान को भी जब्त कर लिया गया है।ब्रायन ने लिखा कि गिरफ्तारी 31 अक्टूबर को मोरबी पुल ढहने पर गोखले के एक ट्वीट पर एक मामले से जुड़ी थी।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को सोमवार को गुजरात पुलिस ने राजस्थान में गिरफ्तार किया। उनके पार्टी सहयोगी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करते हुए ये कहा। सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए ब्रायन ने लिखा कि गिरफ्तारी 31 अक्टूबर को मोरबी पुल ढहने पर गोखले के एक ट्वीट पर एक मामले से जुड़ी थी, जिसने 140 से अधिक लोगों की जान ले ली थी।

डेरेक ओ ब्रायन ने ये भी दावा किया कि टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के मोबाइल फोन सहित उनके सामान को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार को साकेत ने नई दिल्ली से जयपुर के लिए रात 9 बजे की फ्लाइट ली। जब वह उतरा तो गुजरात पुलिस राजस्थान के हवाई अड्डे पर उसका इंतजार कर रही थी और उसे उठा लिया।"

राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे लिखा, "मंगलवार को दोपहर 2 बजे उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि वे उसे अहमदाबाद ले जा रहे हैं और वह आज दोपहर तक अहमदाबाद पहुंच जाएगा। पुलिस ने उसे दो मिनट का फोन कॉल करने दिया और फिर उसका फोन और उसका सारा सामान जब्त कर लिया।"

उन्होंने ये भी लिखा, "मोरबी पुल के ढहने पर साकेत के ट्वीट के बारे में अहमदाबाद साइबर सेल के साथ पका हुआ मामला दर्ज किया गया है। यह सब एआईटीसी और विपक्ष को चुप नहीं करा सकता। राजनीतिक प्रतिशोध को दूसरे स्तर पर ले जा रही है भाजपा।" गुजरात के मोरबी जिले में झूला पुल के जीर्णोद्धार के बाद जनता के लिए खोले जाने के तुरंत बाद इसके ढहने की विपक्ष द्वारा व्यापक रूप से आलोचना की गई थी। 

टॅग्स :Derek O'BrienTMCगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप