लाइव न्यूज़ :

बिहार में औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और स्वास्थ्य प्रबंधक ने दो मरीजों को फेंकवाया बाहर, इलाज के अभाव में हुई मौत, FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 8, 2024 18:11 IST

दरअसल, 12 नवंबर 2024 को सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में इलाजरत दो मरीजों को अस्पताल के डीएस द्वारा अपने एम्बुलेंस कर्मियों को यह आदेश दिया गया था कि शहर के बाहर किसी सुनसान जगह पर इन्हें पहुंचा दो और वापस लौट आओ।

Open in App

पटना: बिहार में स्वास्थ्य विभाग का अमानवीय चेहरा सामने आया है। इसमें औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा 2 बीमार मरीजों को अस्पताल के बाहर फेंकवा दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में अस्पताल के उपाधीक्षक और स्वास्थ्य प्रबंधक समेत कुल 7 लोगों पर बारुण थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल, 12 नवंबर 2024 को सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में इलाजरत दो मरीजों को अस्पताल के डीएस द्वारा अपने एम्बुलेंस कर्मियों को यह आदेश दिया गया था कि शहर के बाहर किसी सुनसान जगह पर इन्हें पहुंचा दो और वापस लौट आओ।

बताया जाता है कि कर्मियों ने ठीक वैसा ही किया और दोनों जिंदा मरीजों को झाड़ियों में फेंक दिया और उन्हें मरने के लिए छोड़कर वहां से भाग गए। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब दो अज्ञात शव मिलने की सूचना पर बारुण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि दोनों मृतक सदर अस्पताल लिखे हुए चादर में लिपटे हुए हैं। तब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई और सदर अस्पताल पहुंचकर इस मामले में वहां के वरीय अधिकारियों से पूछताछ शुरू की। दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया तब परत दर परत पूरा मामला खुलता गया। 

सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जाने के बाद उन एम्बुलेंस कर्मियों और स्ट्रेचर मैन से भी पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि बारुण थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पोखराहीं गांव और टेंगरा नहर के पास सुनसान इलाके में छोड़कर भाग गए थे। वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान इसमें शामिल सभी कर्मियों ने भी इस अमानवीय घटना को कबूल करते हुए कहा कि ऐसा करने के लिये उन्हें उपाधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया था। मामले को तूल पकड़ता जिलाधिकारी ने 3 सदस्यीय जांच टीम बनाकर पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया। 

आदेश के बाद डीडीसी, एसीएमओ तथा जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा जब पूरे मामले की बारीकी से जांच की गयी तब यह मामला और भी साफ हो गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम तथा राज्य स्वास्थ्य समिति को सौंप दी। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर बारुण थाने में 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

इस प्राथमिकी में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक हेमंत राजन, सुपरवाइजर शैलेश कुमार मिश्रा, एम्बुलेंस के एमईटी हरेंद्र, एम्बुलेंस ड्राइवर शिवशंकर दोनों स्ट्रेचरमैन सुरंजन तथा धर्मपाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है।

टॅग्स :बिहारHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण