लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु की घटना पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मारी पलटी, घटना के लिए केन्द्र सरकार पर फोड़ा ठीकरा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2023 17:31 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने तमिलनाडु में एक टीम भी भेजी है, जो वहां की स्थितियों से अवगत कराएंगे। इस मामले की सच्चाई को सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई कही भी इस देश में रह सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटना हुई हैं तो केंद्र सरकार इसकी चिंता क्यों नहीं कर रही है?कहा कि बिहार सरकार ने तमिलनाडु में एक टीम भी भेजी है, जो वहां की स्थितियों से अवगत कराएंगेबिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई कही भी इस देश में रह सकता है

पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा में तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले को भ्रामक बताया था, लेकिन भारी फजीहत के बाद अब उन्होंने अपने उस बयान से पलटी मार ली है। उन्होंने आज केंद्र पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि यदि ऐसी घटना हुई हैं तो केंद्र सरकार इसकी चिंता क्यों नहीं कर रही है? मोदी सरकार इस मामले पर चुप क्यों है? दो राज्यों में विवाद उत्पन्न होने की बात चल रही है, इसका समाधान करना चाहिए था। 

तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने तमिलनाडु में एक टीम भी भेजी है, जो वहां की स्थितियों से अवगत कराएंगे। इस मामले की सच्चाई को सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई कही भी इस देश में रह सकता है। समाज को बांटने का काम करने वालों से हमें सावधान रहना होगा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात की थी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच के लिए बिहार से एक प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। मीडिया के द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या मजदूरों को तमिलनाडु वापस जाना चाहिए? 

तेजस्वी ने कहा कि क्यों नहीं तमिलनाडु जा सकते हैं, एकदम जाना चाहिए। देश में कही भी किसी को आने और जाने पर रोक नहीं है। कही भी कोई देश में जा सकता है। कोई एक व्यक्ति यदि गलती करता है तो इसके लिए पूरा राज्य दोषी कैसे हो सकता है? ये मुल्क हम सबका है। हम कही भी आ और जा सकते हैं। लोग हमारे यहां भी आ सकते है। यदि कोई इस तरह की ओछी हरकत करता है, तो हमलोग कहेंगे की वहां की सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हमलोग तो टीम भेज रहे हैं, सारा कुछ कर रहे हैं। कोई भी कही भी इस देश में रहकर समाज को बांटने का काम करेगा तो हमें सावधान रहना होगा। तमिलनाडु पुलिस का मानना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। हमारे सामने भी जो वीडियो आया उसे देखा जिसकी सच्चाई के लिए हमलोगों ने टीम भेजी है। सरकार गंभीर है तभी तो टीम भेजा गया है। सच्चाई सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीBJPबिहारTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल