लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार में विभागों का बंटवाराः शिवसेना को गृह, एनसीपी को वित्त और कांग्रेस को राजस्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2019 17:47 IST

महाराष्ट्र सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। लंबी जद्दोजहद के बाद हुई घोषणा में गृह मंत्रालय शिवसेना और वित्त मंत्रालय एनसीपी के खाते में गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में गृह मंत्री का पद मुख्यमंत्री की सहयोगी पार्टी को देने की परंपरा रही हैइसबार शिवसेना ने इस परंपरा को तोड़ते हुए गृहमंत्रालय अपने पास रखा है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। लंबी जद्दोजहद के बाद हुई घोषणा में गृह मंत्रालय शिवसेना और वित्त मंत्रालय एनसीपी के खाते में गया है। कांग्रेस को राजस्व मिला है। महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार से शुरू हुए राज्य विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद किया जाएगा, ये सत्र 16 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र में गृह मंत्री का पद मुख्यमंत्री की सहयोगी पार्टी को देने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार शिवसेना ने इस परंपरा को तोड़ा है। 

यहां पढ़िए, महाराष्ट्र में मंत्रालयों के बंटवारे की पूरी सूची...

- एकनाथ शिंदे (शिवसेना) को गृह, शहरी विकास, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन और संसदीय कार्य

- छगन भुजबल (एनसीपी) को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन, राज्य उत्पाद शुल्क

- बालासाहेब थोराट (कांग्रेस) को राजस्व, स्कूल शिक्षा, पशुपालन और मत्स्य पालन

- जयंत पाटिल (NCP) को वित्त और योजना, आवास, खाद्य आपूर्ति और श्रम

- सुभाष देसाई (शिवसेना) को उद्योग, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा, रोजगार

- नितिन राउत (कांग्रेस) पीडब्ल्यूडी आदिवासी विकास, ओबीसी विकास, महिला और बाल विकास और राहत और पुनर्वास

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो