लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में घने कोहरे से कम हुई दृश्यता: आईएमडी

By भाषा | Updated: December 13, 2020 12:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई जिससे यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश की वजह से हवा में नमी बढ़ी, जिससे दिल्ली के कई हिस्सों में ‘घना’ कोहरा छाया रहा।

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने सुबह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ पालम मौसम केन्द्र में घने कोहरे से दृश्यता 100 मीटर रह गई।’’ उन्होंने बताया कि अगले दो दिन में ‘मध्यम से घना कोहरा’ छाए रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने बताया, ‘‘ जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच हो तो कोहरा ‘बेहद घना’, जब यह 51 से 200 मीटर के बीच हो तो कोहरा ‘घना’ होता है। वहीं दृश्यता जब 201 से 500 मीटर के बीच हो तो कोहरा ‘मध्यम’ होता है और जब दृश्यता 501 से 1,000 मीटर के बीच हो तो कोहरा ‘आंशिक’ होता है।’’

दिल्ली के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बारिश हुई और पारा कुछ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

रविवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को हवा की दिशा उत्तरपश्चिम होने के साथ तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का पूर्वानुमान है। यह हवा बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की तरफ बह रही हैं।

रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और हवा की गति अनुकूल रहने से इसमें सुधार की संभावना है। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 351 दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को 24 घंटे का एक्यूआई 356 और शुक्रवार को 295 रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए