लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद छाया घना कोहरा, वैशाख में ही सावन जैसा मौसम, तापमान गिरकर हुआ 22 डिग्री

By आजाद खान | Updated: May 4, 2023 08:38 IST

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में आज भी बादल छाए रह सकते है और यहां आज भी बारिश हो सकती है। ऐसे में आईएमडी का कहना है कि शुक्रवार को यहां के लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के बाद अब घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मई महीने में देश की राजधानी के की इलाकों में घने कोहरे देखे गए है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां आज भी बारिश होने की संभावना है।

नई दिल्ली: लगातार तीन दिन की बारिश के बाद गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया दिखा है। ये नजारा दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में देखें गए है। आमतौर पर मई महीने काफी गर्मी होती है लेकिन इस महीने में घना कोहरा छाना दिल्ली वासियों के लिए यह अलग ही नजारा है। 

बत दें कि दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को गरज के साथ बारिश होते हुए देखा गया है। ऐसे में मौसम विभाग की अगर माने तो आज भी यहां बारिश हो सकती है और लोगों को वर्षा से राहत शुक्रवार यानी 5 मई को ही मिल सकती है, ऐसा अनुमान लगाया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि हालांकि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हो सकती है लेकिन आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। 

दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में छाया रहा कोहरा

सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला हुआ है और कल बारिश के बाद आज कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया है। कोहरा इतना घना है कि गाड़ियां भी दिखाई नहीं दे रही है और वाहन चलाने वाले लोग अपनी गाड़ियों के हेडलाइट जलाकर यातायात कर रहे है। 

ये घने कोहरे दिल्ली-एनसीआर के संतनगर, बुराड़ी, डीएनडी फ्लाई ओवर और यमुना ब्रिज पर देखे गए है। यही नहीं घने कोहरे को नोएडा में भी देखा गया है। ऐसे में यहां के तामपान में भी काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है और फिलहाल यहां का तापमान 22 डिग्री दर्ज की गई है। 

आज भी हो सकती है यहां बारिश- अधिकारी

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुई बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ था। सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े छह बजे के बीच 20.9 मिमी बारिश दर्ज की है जबकि अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। 

पालम में 11.8 मिमी, लोधी रोड में 24.6 मिमी, रिज में 14.6 मिमी, आयानगर में 13.8 मिमी, मुंगेशपुर में 31.5 मिमी, नरेला में 9.5 मिमी, पीतमपुरा में 55.5 मिमी और पूसा में 15.5 मिमी बारिश हुई थी। बारिश के कारण दिल्ली के अलग अलग इलाकों में जलभराव देखने को मिला तथा यातायात जाम हो गया था। तेज़ हवाओं ने कुछ इलाकों में बिजली और इंटरनेट के तारों को तोड़ दिया था। अधिकारियों ने शुक्रवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से बारिश की संभावना व्यक्त की है। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्ली-एनसीआरकोहराभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया