लाइव न्यूज़ :

डेनमार्क: कोपेनहेगन में पीएम नरेंद्र मोदी ने ढोल पर हाथ आजमाया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 3, 2022 23:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी हरित रणनीतिक साझेदारी प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन की व्यक्तिगत प्राथमिकताओं, उनकी मूल्यों से गाइडेड है। आज उनके साथ मेरी जो चर्चा हुई है उससे दोनों देशों के संबंधों को नई ताकत मिलेगी, नई ऊर्जा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में स्वागत करने का अवसर मिला।भारत और डेनमार्क के मजबूत होते संबंधों को दिखाता है।डेनमार्क में रहने वाले और डेनमार्क में काम करने वाले सभी भारतीयों को धन्यवाद।

कोपनहेगनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करने बेला सेंटर पहुंचे। पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि यह "समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता" है, जो भारतीय समुदाय को हर पल जीवंत महसूस करने की शक्ति देती है तथा ये मूल्य हजारों वर्षों से भारतीयों के भीतर विकसित हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन का यहां होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीयों के प्रति उनके दिल में कितना सम्मान और प्यार है, मैं उन्हें इस कार्यक्रम के लिए समय निकालने और यहां आने के लिए बहुत धन्यवाद करता हूं।

एक भारतीय दुनिया में कहीं भी जाए, वो अपनी कर्मभूमि और उस देश के लिए पूरी ईमानदारी से कंट्रीब्यूट करता है। अनेक बार जब मेरी विश्व नेता से मुलाकlत होती है तो वे अपने देशों में बसे भारतीय समुदाय की उपलब्धियों के बारे में मुझे गर्व से बताते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे लगता है कि आज हम एक साथ दिखाते हैं कि हमारे बीच कितने मजबूत संबंध हैं-दोस्ती और परिवार के। डेनमार्क में रहने वाले और डेनमार्क में काम करने वाले सभी भारतीयों को धन्यवाद, जिन्होंने डेनिश समाज में वास्तविक सकारात्मक योगदान दिया है। आप सभी का धन्यवाद।

नॉर्डिक राष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान डेनमार्क में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि सभी भारतीय लोग राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ खड़े होते हैं और राष्ट्र निर्माण में हाथ मिलाते हैं। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता भारतीय समुदाय की शक्ति है, जो हम सभी को हर पल जीवंत महसूस कराती है। हजारों वर्षों के समय ने हमारे भीतर इन मूल्यों को विकसित किया है।"

आगे की पंक्ति में बैठीं डेनमार्क की अपनी समकक्ष मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ सभागार में 'मोदी, मोदी' और 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारों के बीच, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोई भारतीय व्यक्ति दुनिया में जहां भी जाता है, ईमानदारी से अपनी कर्मभूमि, उस देश के लिए के लिए योगदान देता है।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन का आज यहां होना भारतीयों के प्रति उनके प्रेम और सम्मान का प्रमाण है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "कई बार जब मैं विश्व के नेताओं से मिलता हूं, तो वे गर्व से मुझे अपने देशों में बसे भारतीय समुदाय की उपलब्धियों के बारे में बताते हैं।" उन्होंने उल्लेख किया कि विदेशों में बसे भारतीयों की संख्या कुछ देशों की पूरी आबादी से अधिक है।

मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन की व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और मूल्यों द्वारा निर्देशित है। उन्होंने कहा, "आज मैंने उनके साथ जो चर्चा की, वह दोनों देशों के संबंधों को नयी ताकत, नयी ऊर्जा देगी।"

मोदी ने उल्लेख किया कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लंबे समय से सभी की जिंदगी वर्चुअल मोड में चल रही थी और "जैसे ही पिछले साल आवागमन संभव हुआ, प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन पहली सरकार प्रमुख थीं जिनका हमें भारत में स्वागत करने का अवसर मिला।"

उन्होंने कहा, "यह भारत और डेनमार्क के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है।" मोदी ने कहा, "भाषा चाहे कुछ भी हो, लेकिन हम सभी की भारतीय संस्कृति है। हमारी खाने की थाली बदलती है, हमारा स्वाद बदलता है। लेकिन बार-बार प्यार से गुहार लगाने का भारतीय तरीका नहीं बदलता।" उन्होंने कहा, "हम राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ खड़े होते हैं और राष्ट्र निर्माण में हाथ मिलाते हैं।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडेनमार्कBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष