लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर कश्मीर मुद्दे को लेकर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 7, 2019 13:52 IST

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान भारत पर कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राष्ट्र से इस विवादित मुद्दे के समाधान के लिये दखल देने की मांग की।

Open in App

जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने के खिलाफ यहां भारतीय दूतावास के बाहर पाकिस्तानी-अमेरिकी समुदाय समेत मुस्लिम अधिकार कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भारत सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाकर राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान भारत पर कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राष्ट्र से इस विवादित मुद्दे के समाधान के लिये दखल देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर अमेरिकी-इस्लामिक संबंधों की परिषद (सीएआईआर) के राष्ट्रीय कार्यकारी निदेशक निहाद अवाद ने कहा, "कश्मीर के लोग आजादी, अपने अधिकारों और न्याय के हकदार हैं।" अवाद ने कहा, "कश्मीर घाटी में मानवीय संकट पनप रहा है।

विदेश मंत्रालय को भारत सरकार से तुरंत संरक्षित दर्जे को बहाल करने, कर्फ्यू हटाने और शांतिपूर्ण वार्ता शुरू करने का आग्रह करना चाहिये।" कश्मीर के अलगगाववादी नेता गुलाम नबी फई ने शनिवार को भारतीय दूतावास और व्हाइट हाउस के सामने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। फई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर लॉबिंग करने के आरोपों में अमेरिका की संघीय जेल में सजा काट चुके हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण