लाइव न्यूज़ :

सीलमपुर, जामिया नगर और शाहीन बाग में CAA पर प्रदर्शन, संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है, दिल्ली चुनाव में प्रचार करते बोले पीएम मोदी

By भाषा | Updated: February 3, 2020 19:22 IST

भाजपा के चुनाव प्रचार में शाहीन बाग मुख्य मुद्दा है और पार्टी के शीर्ष नेता हर रैली में इस मुद्दे को उठा रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बटला हाउस मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे वे अब ‘टुकड़े टुकड़े’ नारा लगाने वालों को बचा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने आप और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी आलोचना की। केंद्र सरकार सभी गरीब परिवारों को 2022 तक ‘पक्का’ घर मुहैया कराएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सीलमपुर, जामिया नगर और शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन महज संयोग नहीं हैं बल्कि एक राजनीतिक षड्यंत्र हैं ताकि देश के सौहार्द को नुकसान पहुंचाया जा सके।

उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर प्रदर्शनों को भड़काने के आरोप लगाए। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाए कि आप और कांग्रेस लोगों को उकसा रहे हैं और उन्हें गलत सूचनाएं दे रहे हैं।

दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मोदी ने कहा कि वे संविधान और तिरंगे को आगे रख रहे हैं लेकिन उनका उद्देश्य ‘‘वास्तविक षड्यंत्र से ध्यान भटकाना है।’’ शाहीन बाग में प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नोएडा से आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोग चुप हैं और गुस्से से इस वोट बैंक की राजनीति को देख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर षड्यंत्र करने वालों की संख्या बढ़ती है तो दूसरी सड़कों या मार्गों को जाम किया जाएगा। हम दिल्ली को इस तरह की अराजकता के लिए नहीं छोड़ सकते। दिल्ली के लोग ही इसे रोक सकते हैं। भाजपा को दिए गए हर वोट से यह हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे सीलमपुर हो, जामिया (नगर) या शाहीन बाग, कई दिनों से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। क्या ये प्रदर्शन संयोग हैं। नहीं, ये संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है।’’ मोदी ने कहा कि प्रदर्शनों के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र है जिसका उद्देश्य देश के सौहार्द को खराब करना है।

भाजपा के चुनाव प्रचार में शाहीन बाग मुख्य मुद्दा है और पार्टी के शीर्ष नेता हर रैली में इस मुद्दे को उठा रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बटला हाउस मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे वे अब ‘टुकड़े टुकड़े’ नारा लगाने वालों को बचा रहे हैं।

उन्होंने आप और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी आलोचना की और कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सेना पर भी सवाल खड़े किए। प्रधानमंत्री ने वादा किया कि केंद्र सरकार सभी गरीब परिवारों को 2022 तक ‘पक्का’ घर मुहैया कराएगी।

उन्होंने कहा कि हम देश को प्रभावित करने वाली दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं और हमने दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित किया। प्रधानमंत्री ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को घर नहीं देना चाहती है और प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक रही है।

दिल्ली की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी जब तक सत्ता में रहेगी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को रोकती रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मकता में विश्वास करती है और देश हित हमारे लिए सर्वोपरि है।

मोदी ने कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या फैसला, करतारपुर कोरीडोर और उत्पीड़न के शिकार अल्पसख्ंयकों के लिए सीएए लाने का भी जिक्र किया। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालजामिया मिल्लिया इस्लामियानागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदीअमित शाहसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण