दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता में सुधार

By भाषा | Published: January 20, 2021 11:39 AM2021-01-20T11:39:52+5:302021-01-20T11:39:52+5:30

Delhi's minimum temperature is 7.8 degrees Celsius, air quality improves | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता में सुधार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता में सुधार

नयी दिल्ली, 20 जनवरी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू करेगा और इसके परिणामस्वरूप सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तेज सतही हवाओं की वजह से शहर में बुधवार को वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार दर्ज किया गया। इसी बीच दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 308 दर्ज किया गया। हवा की गति कम रहने और वातावरण में आर्द्रता का स्तर अधिक होने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी और एक महीने में ऐसा छठी बार हुआ ।

मंगलवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 404 था। सोमवार को यह 372, रविवार को 347 था। वहीं इससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार तीन दिन तक गंभीर श्रेणी में दर्ज की जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi's minimum temperature is 7.8 degrees Celsius, air quality improves

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे