लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में, AQI 322

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 30, 2023 09:59 IST

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण चरम पर है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता सोमवार को लगातार तीसरे दिन "बहुत खराब" श्रेणी में बनी रही।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण चरम पर हैदिल्ली और नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) क्रमश: 322 और 324 दर्ज की गईइस सप्ताह की शुरुआत में रविवार शाम को दिल्ली में औसत AQI 322 दर्ज किया गया था

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण चरम पर है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता सोमवार को लगातार तीसरे दिन "बहुत खराब" श्रेणी में बनी रही।

सामाचार एजेंसी एएनआई ने सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (एसएएफएआर)-इंडिया के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 322 और नोएडा में 324 दर्ज की गई।

इस सप्ताह की शुरुआत में रविवार शाम को दिल्ली में औसत AQI 322 दर्ज किया गया था, जबकि नोएडा में 324 और गुरुग्राम में 314 AQI दर्ज किया गया था, जो दोनों 'बहुत खराब' श्रेणी में थे।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि शनिवार को एक्यूआई 304, शुक्रवार को 261, गुरुवार को 256, बुधवार को 243 और मंगलवार को 220 दर्ज किया गया था।

पीटीआई के मुताबिक दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को केंद्र से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के एनसीआर इलाकों में खराब गुणवत्ता वाले डीजल से चलने वाली बसों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा, "डीजल वाहनों से होने वाला कार्बन उत्सर्जन दिल्ली के वायु प्रदूषण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जबकि दिल्ली में बसें केवल सीएनजी और बिजली से चलती हैं। वहीं पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की बसें बीएस III और बीएस IV के मानक वाले हैं।"

पिछले सप्ताह शुक्रवार को गोपाल राय ने कहा था कि शहर में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक-एक कर 15 सूत्री शीतकालीन कार्ययोजना लागू की जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले वाहनों, बायोमास जलने, धूल आदि से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए 15-सूत्रीय शीतकालीन कार्य योजना की घोषणा की थी। अब प्रदूषण को कम करने के लिए इस शीतकालीन कार्य योजना को एक-एक करके जमीन पर लागू किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी, “राय ने एएनआई को बताया।

मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण का एक बड़ा कारण वाहनों को भी बताया और कहा कि सरकार ने इससे निपटने के लिए 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान शुरू किया है।

टॅग्स :दिल्लीनॉएडाNCR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार