लाइव न्यूज़ :

Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 488, बेहद 'गंभीर' श्रेणी में देश की धड़कन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 6, 2023 09:05 IST

देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में हवा अब भी बेहद जहरीली बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हवा अब भी बेहद जहरीली बनी हुई हैदिल्ली में सोमवार को हवा की गुणवत्ता 488 दर्ज की गई, जबकि बीते रविवार को यह 410 थीप्रदूषण के इस भयंकर हालात को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बुलाई बैठक

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में हवा अब भी बेहद जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQ) लगातार पांचवें दिन भी 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (एसएएफएआर-इंडिया) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता 488 दर्ज की गई, जो कि बीते रविवार को 410 थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रदूषण के इस भयंकर हालात को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है, उनके कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह बैठक GRAP-4 को सख्ती से लागू करने के लिए बुलाई गई है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने रविवार को वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण IV को लागू करने का निर्णय लिया। गुणवत्ता आयोग ने कहा कि चरण I से III के तहत लगाए गए प्रतिबंधों के अतिरिक्त चरण IV को लागू किया जाएगा।

इस 8 सूत्रीय कार्य योजना के अनुसार दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर किसी भी अन्य ईंधन से संचालित वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं को ले जाने या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को छोड़कर दिल्ली में पंजीकृत डीजल चालित मध्यम माल वाहन (एमजीवी) और भारी माल वाहन (एचजीवी) पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

जीआरएपी चरण-IV प्रतिबंधों में एनसीआर राज्य सरकारें भी शामिल हैं और जीएनसीटीडी छठी-नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए भी शारीरिक कक्षाएं बंद करने और ऑनलाइन मोड में पाठ आयोजित करने पर निर्णय ले सकती हैं।

डॉक्टरों के अनुसार किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के लिए अनुशंसित AQI 50 से कम होना चाहिए, लेकिन इन दिनों AQI 400 से अधिक हो गया है, जो फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है और यहां तक ​​कि फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी पैदा हो सकता है।

मालूम हो कि पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के मामले शहर में वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं। इस बीच पंजाब के बठिंडा में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई, जहां AQI (बहुत खराब) श्रेणी में रहा और समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 दर्ज किया गया।

स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की कि वो किसानों को पराली जलाने से रोकें क्योंकि उसके कारण क्षेत्र में वायु प्रदूषण लगातार बिगड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा, "किसानों को पराली में आग न लगाने दें। धुएं से लोगों को बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं होंगी।"

वहीं एनजीटी ने एक बयान में कहा कि इन शहरों में वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि निवासियों को बेहतर वायु गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषणAir Quality Management CommissionAir Quality CommissionGopal RaiNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की