लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की हवा हुई साफ! 59 एक्यूआई के साथ दर्ज हुई इस साल की सबसे स्वच्छ हवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2023 14:51 IST

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में शनिवार 2023 का अब तक का सर्वश्रेष्ठ एक्यूआई दर्ज किया गया।दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर हुई बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार किया है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में रहनेवालों के लिए शनिवार का दिन काफी 'साफ' रहा। दरअसल शनिवार दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 59 रहा, जो इस साल दर्ज की गई अब तक की सबसे स्वच्छ वायु गुणवत्ता रही। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर हुई बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार किया है और तापमान को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाई है। सीएक्यूएम ने ट्वीट कर कहा कि ‘दिल्ली में आज 2023 का अब तक का सर्वश्रेष्ठ एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली का औसत एक्यूआई आज 59 दर्ज किया गया। इससे पहले चालू वर्ष के दौरान दिल्ली का सबसे अच्छा एक्यूआई नौ जुलाई को 64 दर्ज किया गया था। ’’

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

आईएमडी ने बताया कि शनिवार सुबह समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में शहर में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत से 81 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने रविवार को शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा इनपुट

 

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की