लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: दिल्ली की महिलाओं का आरोप, रैन बसेरे में हो रही भोजन की कमी

By सुमित राय | Updated: March 27, 2020 16:08 IST

दिल्ली में 35 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इससे एक मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देरैन बसेरे में रहने वाली महिलाओं ने भोजन की कमी का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि यहां जितना भोजन मिलता है उससे हमारी जरूरतें पूरी नहीं होतीं।

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन है, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है, जिन्हें रोज काम करने के बाद ही पेट भरने के पैसे मिलते थे। हालांकि सरकार ने कई कदम उठाए है और दिल्ली सरकार भी गरीबों को खाना मुहैया करा रही है।

इस बीच दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास बने एक रैन बसेरे में रहने वाली महिलाओं ने भोजन की कमी का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि हम आमतौर पर कालकाजी मंदिर में भोजन लेने आते हैं लेकिन यहां पर जितना भोजन मिलता है उससे हमारी जरूरतें पूरी नहीं होतीं और हमारे बच्चों को दूध भी नहीं मिल पा रहा है।

रैन बसेरे के गार्ड नुसरत कहती हैं, 'यहां रहने वाली महिलाएं ज्यादातर कालकाजी मंदिर में भीख मांगती हैं। हमारे सीनियर हमें बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण राशन ले जाने वाले वाहन यहां तक पहुंचने में असमर्थ हैं। इसलिए हम जो भी उपलब्ध है, उसमें से भोजन बना रहे हैं।'

बता दें कि कोरोना वायरस दुनिया के साथ-साथ भारत में भी तेजी से फैल रहा है और अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 724 पहुंच गई है, जबकि इस महामारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दिल्ली में 35 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इससे एक मौत हुई है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 677 भारतीय हैं, जबकि 47 विदेशी नागरिक हैं। दुनियाभर में कोरोना की चपेट में 5.32 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं और मरने वालों की संख्या 24 हजार को पार कर गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार (24 मार्च) को पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

इसके बाद गृह मंत्रालय ने छह पन्नों का एक दिशानिर्देश जारी किया, जिसके मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया