लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather Update: शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट; हिमाचल-जम्मू में बर्फबारी जारी

By अंजली चौहान | Updated: January 2, 2025 07:04 IST

Delhi Weather Update: आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के भीतर रहा।

Open in App

Delhi Weather Update: दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत के राज्य भीषण सर्दी की चपेट में है। कई शहरों में शीतलहर के कारण लोग अलाव जलाकर राहत पा रहे हैं। तो वहीं, जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी ने सब कुछ ठप्प कर रखा है।

नई दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान कार्यालय ने गुरुवार के लिए भविष्यवाणी की, “सुबह में अधिकांश स्थानों पर धुंध/मध्यम कोहरा और अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सतही हवा की गति (10-15 किमी प्रति घंटा)।”

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है, जबकि पालम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

राजस्थान में ठंड की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे दैनिक जीवन पर काफी असर पड़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, जयपुर में सुबह 8.30 बजे 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और चूरू में क्रमशः 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इस बीच, उत्तर प्रदेश में भी ठंड का मौसम रहा, अयोध्या में कोहरा छाया रहा और तापमान में और गिरावट आई। मौसम एजेंसी के अनुसार, मेरठ में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लखनऊ में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बीते बुधवार को दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में लगातार तीसरे दिन ठंड का मौसम रहा, जिसमें न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के भीतर रहा।

पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदान में असर

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 2 जनवरी से ताजा बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में शुष्क रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने 4 से 7 जनवरी के बीच राज्य में बर्फबारी और 5 और 6 जनवरी को भारी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को मंडी जिले के सुंदरनगर में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आदिवासी जिले लाहौल और स्पीति का ताबो गांव सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में मौसम की स्थिति ज्यादातर शुष्क रही।

जम्मू और कश्मीर में ठंड की स्थिति और भी गंभीर हो गई है, घाटी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण ताजा बर्फबारी की संभावना है। मौसम एजेंसी ने कहा कि 1 और 2 जनवरी के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू और कश्मीर को प्रभावित करने की उम्मीद है, जिससे बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक छिटपुट इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

3 से 6 जनवरी तक एक मध्यम पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान है, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि 4 से 6 जनवरी के बीच अधिकतम गतिविधि की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दूसरे दौर के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना भी जताई है।

ठंड की स्थिति गहराने के साथ ही कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है। आईएमडी के अनुसार, स्कीइंग के लिए मशहूर गुलमर्ग के पर्यटन स्थल में -8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछली रात के -11.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, लेकिन यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्लीविंटरभारतीय मौसम विज्ञान विभागजम्मू कश्मीरहिमाचल प्रदेशशिमलाउत्तर प्रदेशदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो