लाइव न्यूज़ :

ताहिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज, NCP नेता नवाब मलिक ने कहा- अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा पर कब सरकार करेगी मुकदमा दर्ज

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 28, 2020 10:42 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कपिल मिश्रा और भाजपा के अन्य नेताओं के खिलाफ कथित नफरत भरे भाषण देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर निराशा जताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआईबी के अफसर अंकित शर्मा की हत्या करने के आरोप लगने और घर की छत पर पत्थर और पेट्रोल बम का जखीरा मिलने के बाद पार्षद ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित कर दिया गया। नवाब मलिक ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी वाली सरकार पर हमला बोला है। 

आईबी के अफसर अंकित शर्मा की हत्या करने के आरोप लगने और घर की छत पर पत्थर और पेट्रोल बम का जखीरा मिलने के बाद पार्षद ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित कर दिया गया। साथ ही साथ दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस बीच एनसीपी नेता व महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी वाली सरकार पर हमला बोला है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, 'हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई हो। AAP नेता पर उंगली उठी, मुकदमा दर्ज हुआ अच्छी बात है। लेकिन, अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा पर मुकदमा कब दर्ज करेगी सरकार? हाई कोर्ट के जज जिन्होंने कड़ा रुख अपनाया उन्हें पंजाब भेजा गया।

बता दें, अधिकारियों को राजधानी में 1984 के सिख विरोधी दंगों की पुनरावृत्ति नहीं होने देने के लिए आगाह करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कपिल मिश्रा और भाजपा के अन्य नेताओं के खिलाफ कथित नफरत भरे भाषण देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर निराशा जताई थी। उत्तर पूर्व दिल्ली में रविवार को भड़के सांप्रदायिक दंगों को रोक पाने में दिल्ली पुलिस की कथित नाकामी पर नाराजगी जताते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस को पेशेवेर तरीके से काम नहीं करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

बीते दिन सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा के सिलसिले में 48 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति सामान्य होने तक न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। मेहता ने मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की पीठ को सूचित किया कि भाजपा के तीन नेताओं द्वारा कथित तौर पर दिए गए नफरत भरे भाषण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दायर याचिका पर केंद्र और पुलिस को जवाब दाखिल करने की जरूरत है।  मेहता ने यह भी कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है और इसलिए इसे मामले में पक्षकार बनाया जाए। 

वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस. मुरलीधर का पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कुछ दिन पहले ही उनके स्थानांतरण की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति मुरलीधर दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई कर रहे थे और यह अधिसूचना ऐसे दिन जारी की गई जब उनकी अगुवाई वाली पीठ ने कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषणों को लेकर तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस के प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर 'नाराजगी' जताई थी। 

विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि राष्ट्रपति ने प्रधान न्यायाधीश से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया। अधिसूचना में हालांकि, यह जिक्र नहीं किया गया था कि न्यायमूर्ति मुरलीधर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अपना कार्यभार कब संभालेंगे।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ताहिर हुसैनकपिल मिश्रअनुराग ठाकुरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील