लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: पुलिस बोली- फेक न्यूज के खिलाफ यह 'बागी' सीजन, अफवाह फैलाने वालों को दी Sweet Warning

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 3, 2020 22:57 IST

पुलिस ने लोगों से बागी बनने के लिए कहा है। पुलिस ने कहा है कि फर्जी खबरों और अफवाहों के खिलाफ बागी बनें। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा को लेकर अफवाहें फैलाने वालों और फर्जी खबरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है और चेतावनी जारी करते हुए लोगों से आह्वान भी किया है कि वे इस मुहिम में साथ दें।पुलिस ने लोगों से बागी बनने के लिए कहा है। पुलिस ने कहा है कि फर्जी खबरों और अफवाहों के खिलाफ बागी बनें।

दिल्ली हिंसा को लेकर अफवाहें फैलाने वालों और फर्जी खबरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है और चेतावनी जारी करते हुए लोगों से आह्वान भी किया है कि वे इस मुहिम में साथ दें। दरअसल, दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी के आधिकारिक हैंडल से फर्जी खबरों के खिलाफ ट्वीट किए गए। पुलिस ने लोगों से बागी बनने के लिए कहा है। पुलिस ने कहा है कि फर्जी खबरों और अफवाहों के खिलाफ बागी बनें। 

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने एक ट्वीट में लिखा है, ''यह ठीक नहीं है, आपने नफरत फैलाने का काम इतनी बेशर्मी से किया है। 

ध्यान रहे, हम आपको देख रहे हैं पूरी ताकत के साथ। हम जानते हैं कि इनमें से कुछ नकली आईडी हैं, धूप के चश्मा के साथ मुस्कुराते हुए चेहरे का शिकार करने की हमारी क्षमताओं के बारे में ध्यान रहे।

इसे स्वीट वॉर्निंग के तौर पर लें।'' 

एक और ट्वीट में पुलिस ने लिखा, ''यह बागी सीजन है। हम झूठ और नकली के खिलाफ बागी हैं, क्या आप हैं?

फर्जी खबरों के खिलाफ बागी बनने के लिए तैयार हों। 

झूठी सूचना के सभी नेटवर्क के खिलाफ बागी बनें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सतर्क रहें। फर्जी से लड़ने के लिए एकजुट हों।''

बता दें कि पिछले दिनों हुई दिल्ली हिंसा ने देशभर को दहलाया। इसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और समर्थन में खड़े हुए दो धड़ों बीच झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया था। काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, साथ ही पुलिस की नजर अफवाह फैलाने वालों पर भी है।

पुलिस का 'बागी' वाला ट्वीट टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म 'बागी 3' से प्रेरित माना जा रहा है, क्योंकि इस फिल्म के नायक की लड़ाई आतंकवाद और बुराई के खिलाफ बताई जा रही है। पुलिस ने संभवत: युवाओं से जुड़ने के लिए ऐसे ट्वीट का इस्तेमाल किया।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसनागरिकता संशोधन कानूनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील